लाइव न्यूज़ :

वार्ता जारी रखेंगे : पूर्वी लद्दाख सीमा पर चीन के साथ गतिरोध को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान

By भाषा | Updated: November 19, 2020 23:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध को लेकर चीन के साथ सैन्य और राजनयिक माध्यमों से वार्ता और संवाद जारी रखेगा और दोनों देशों ने जल्द ही बातचीत का एक और दौर पर सहमति जतायी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने दोनों देशों की बीच जारी सैन्य वार्ताओं का जिक्र करते हुए ब्रिटिश समाचर पत्र 'द टाइम्स' की उस खबर को ''निराधार'' बताकर खारिज कर दिया जिसमें चीन के एक प्रोफेसर के हवाले से दावा किया गया था कि चीन की सेना ने पूर्वी लद्दाख में भारतीय सैनिकों को मोर्चे से पीछे हटने को मजबूर करने के लिये ''माइक्रोवेव हथियारों'' का इस्तेमाल किया था ।

प्रवक्ता ने कहा कि सैन्य वार्ताओं का उद्देश्य पूरी तरह से पीछे हटना और पश्चिमी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति और स्थिरता सुनिश्चित करना करना है।

श्रीवास्तव ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में छह नवंबर को चुशुल में भारत और चीन के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों के बीच हुई आठवें दौर की बातचीत का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ''ये वार्ताएं स्पष्ट, गहन और रचनात्मक रहीं और दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गतिरोध वाले सभी बिंदुओं से पीछे हटने के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।''

प्रवक्ता ने कहा, ''सैन्य वार्ताओं का उद्देश्य पूरी तरह से पीछे हटना और पश्चिमी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति और स्थिरता सुनिश्चित करना है। हम सैन्य और राजनयिक माध्यमों से वार्ता जारी रखेंगे। दोनों देशों ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये जल्द ही बातचीत का एक और दौर शुरू करने पर सहमति जतायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल