Coronavirus: भारत में करीब 57.50 लाख लोगों ने कोरोना को दी मात, ठीक होने की दर 85 प्रतिशत के पार

By भाषा | Published: October 7, 2020 02:55 PM2020-10-07T14:55:32+5:302020-10-07T14:55:32+5:30

देश भर में पिछले 24 घंटे में करीब 82,203 लोग संक्रमण मुक्त हुए और कुल संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या उपचारधीन लोगों से 48 लाख से अधिक है।

Nearly 57.50 lakh people beat Corona in India, recovery rate exceeds 85 percent | Coronavirus: भारत में करीब 57.50 लाख लोगों ने कोरोना को दी मात, ठीक होने की दर 85 प्रतिशत के पार

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 85 प्रतिशत के पार चली गई है। कोविड-19 नए आए मामलों में 78 प्रतिशत मामले इन्हीं 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से थे।पिछले 24 घंटे में 72,04 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 67,57,131 हो गई।

नयी दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या उपचाराधीन लोगों की तुलना में 6.32 गुना अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि करीब 57.50 लाख लोगों के ठीक होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 85 प्रतिशत के पार चली गई है।

उसने कहा, ‘‘ पिछले कुछ सप्ताह में अधिक संख्या में लोगों के संक्रमण मुक्त होने से देश में मरीजों के ठीक होने की दर 85 प्रतिशत के पार चली गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या कोविड-19 के सामने आए नए मामलों से अधिक थी।’’

उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में करीब 82,203 लोग संक्रमण मुक्त हुए और कुल संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या उपचारधीन लोगों से 48 लाख से अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में ठीक हुए लोगों में से 75 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से थे।

1,608 more test positive for coronavirus in Kerala | english.lokmat.com

उसने कहा, ‘‘एक दिन में सबसे अधिक 17,000 लोग महाराष्ट्र में ठीक हुए। वहीं कर्नाटक में 10,000 से अधिक लोग ठीक हुए।’’ मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 नए आए मामलों में 78 प्रतिशत मामले इन्हीं 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से थे।

Maharashtra: Total number of COVID-19 cases reach 1,07,958 | english.lokmat .com

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 72,04 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 67,57,131 हो गई, जबकि 986 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,04,555 हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.55 प्रतिशत है। 

Web Title: Nearly 57.50 lakh people beat Corona in India, recovery rate exceeds 85 percent

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे