लाइव न्यूज़ :

NCP में दो फाड़ होने के संकेत, शरद पवार ने कहा- बीजेपी को नहीं दिया समर्थन

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 23, 2019 09:00 IST

पूरे देश को हैरान कर देने वाले राजनीतिक उठापटक में महाराष्ट्र में शनिवार सुबह बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। फड़नवीस के साथ एनसीपी नेता अजीत पवार ने उप-मुख्यमंत्री की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भरोसा जताया कि ये दोनों नेता महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने साफ किया है कि उनकी पार्टी ने बीजेपी सरकार को समर्थन नहीं दिया है। शरद पवार ने बीजेपी के देवेंद्र फड़नवीस के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने वाले अजीत पवार के फैसले को उनका निजी निर्णय बताया है। 

शरद पवार ने ट्वीट करके यह जानकारी देते हुए कहा, "महाराष्ट्र में बीजेपी के सरकार गठन के लिए दिया गया अजीत पवार का समर्थन उनका निजी फैसला है न कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का। हम आधिकारिक तौर पर कहना चाहते हैं कि हम उनके इस फैसले का समर्थन नहीं करते हैं।"

महाराष्ट्र की सियासत में रातोंरात बड़ा उलटफेर हो गया है। भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार को यहां राज भवन में दूसरे कार्यकाल के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पवार राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे हैं। 

 

सूत्रों के मुताबिक यह भी खबर आई है कि अजित पवार एनसीपी के संसदीय बोर्ड के नेता हैं और एनसीपी का कोई भी फैसला शरद पवार की सहमति के बिना नहीं लिया जाता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार को महाराष्ट्र के क्रमश मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शनिवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भरोसा जताया कि ये दोनों नेता महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे।

देवेंद्र फड़नवीस सीएम और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली

महाराष्ट्र में अजित पवार के नेतृत्व  के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राकांपा नेता अजित पवार ने यहां राज भवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सुबह एक समारोह में दोनों को शपथ दिलायी जहां केवल आधिकारिक मीडिया ही मौजूद रही। 

फड़नवीस ने कहा, ‘‘लोगों ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अन्य दलों के साथ गठबंधन करने की कोशिश की जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार की जरूरत है न कि ‘खिचड़ी’ सरकार की।’’  

उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा, ‘‘24 अक्टूबर को नतीजे आने से लेकर अब तक कोई पार्टी सरकार नहीं बना पा रही थी। महाराष्ट्र में किसानों के मुद्दों समेत कई दिक्कतें थी इसलिए हमने एक स्थायी सरकार बनाने का फैसला किया।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019अजीत पवारदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों