NBSE Nagaland HSLC/HSSLC Result 2018: आज दोपहर 12 बजे जारी होंगे नागालैंड बोर्ड के रिजल्ट, जानें ये खास बातें

By धीरज पाल | Published: May 18, 2018 07:37 AM2018-05-18T07:37:45+5:302018-05-18T07:37:45+5:30

NBSE Nagaland HSLC/HSSLC Result 2018: नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एनबीएसई) हर साल मार्च-अप्रैल महीने में कक्षा 10वीं/HSLC और 12वीं/HSSLC की परीक्षाएं आयोजिति कराता है। दोनों कक्षाओं के रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। यह रिजल्ट nbsenagaland.com पर देख सकते हैं।

NBSE Nagaland HSLC/HSSLC Result 2018: Nagaland class 10th and class 12th Result 2018 today at nbsenagaland.com | NBSE Nagaland HSLC/HSSLC Result 2018: आज दोपहर 12 बजे जारी होंगे नागालैंड बोर्ड के रिजल्ट, जानें ये खास बातें

NBSE Nagaland HSLC/HSSLC Result 2018

कोहिमा, 17 मई: हर साल नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एनबीएसई) बोर्ड 10वीं/(NBSE HSLC Class 10th Results 2018) और 12वीं/(NBSE HSSLC Class 12th Results 2018) की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल महीने में आयोजित कराता है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। रिजल्ट आज यानी 18 मई को जारी किया जाएगा। समय को लेकर छात्रों के बीच काफी असमंजस्य था लेकिन बोर्ड ने बताया की दोपहर 12 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र रिजल्ट बोर्ड (Nagaland Board of School Education) की वेबसाइट nbsenagaland.com पर देख सकते हैं। 

जानिए नागालैंड बोर्ड के बारे में - 

नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एनबीएसई) नागालैंड, भारत राज्य में स्कूल शिक्षा का एक बोर्ड है। इसकी स्थापना 15 नवंबर, 1973 को हुई थी। बोर्ड नागालैंड राज्य में स्कूल शिक्षा से जुड़े मामलों का आयोजन, नियंत्रण, विनियमन और देखभाल करता है। यह भारत में नागालैंड सरकार का एक राज्य ब्यूरो है। यह एक आधिकारिक निकाय है जो नागालैंड राज्य में माध्यमिक शिक्षा और उच्च माध्यमिक शिक्षा के प्रचार और विकास के लिए जिम्मेदार है। 

छात्र यहां से देखें अपने नतीजे

-  रिजल्ट देखने के लिए छात्र nbsenagaland.com को लॉग इन कर लें।
- छात्र स्क्रीन पर रिजल्ट (NBSE Nagaland HSSLC/HSLC Result 2018) का लिंक पर क्लिक करें। 
-  कुछ जानकारियां जैसे नाम व रोल नंबर डालें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।
-  यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

मोबाइल से प्राप्त करें रिजल्ट

1. नागालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं/HSLC (Class 10) Result के लिए - 
SMS - NB10 space Roll Number to 54242
2. नागालैंड बोर्ड HSSLC (Class 12) Result 2018 के लिए- 
SMS - NB12 space Roll Number to 54242

यह है मोबाइल से रिजल्ट देखने का  दूसरा तरीका 
-  नागालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं/HSLC (Class 10) Result के लिए -
SMS - RESULT space NAG10 Space Roll Number to 58888
- नागालैंड बोर्ड HSSLC (Class 12) Result 2018 के लिए- 
SMS - RESULT space NAG12 Space Roll Number to 58888 

English summary :
NBSE Nagaland HSSLC/HSLC Result 2018: Nagaland Board of School Education is likely to declare the HSSLC also known as Class 12th Results and HSLC also known as Class 10th result 2018 today at nbsenagaland.com. Students who gave their Nagaland Board of School Education Class 12th/HSSLC Exam 2018 and Class 10th/HSLC Exam 2018 through Nagaland Board can have a sign of relief and plan for their future endeavours after viewing their board results 2018 today.


Web Title: NBSE Nagaland HSLC/HSSLC Result 2018: Nagaland class 10th and class 12th Result 2018 today at nbsenagaland.com

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे