लाइव न्यूज़ :

MP विधानसभा उपाध्यक्ष हिना को मिला था नक्सलियों का धमकी भरा पत्र, मांगे थे 20 लाख रुपये

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 15, 2019 05:19 IST

हिना ने पत्र मिलने के बाद बालाघाट पुलिस को शिकायत की थी. इस शिकायत के साथ ही उन्हें इस बात की आशंका भी थी कि यह पत्र फर्जी होगा. वहीं बालाघाट पुलिस भी इस पत्र को फर्जी मानकर चल रही थी.

Open in App

विधानसभा में उपाध्यक्ष हिना कांवरे को नक्सलियों के नाम संबोधित धमकी भरे पत्र मिले थे. इन पत्रों के जरिए दोनों से 20 लाख रुपए की मांग की गई थी. बालाघाट पुलिस ने भी पत्र मिलने की बात को स्वीकार किया है. विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे के काफिले के साथ हुई सड़क दुर्घटना के बाद यह बात सामने आई कि हिना कांवरे को भी नक्सलियों के द्वारा धमकी भरे पत्र देकर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी. 

हिना ने पत्र मिलने के बाद बालाघाट पुलिस को शिकायत की थी. इस शिकायत के साथ ही उन्हें इस बात की आशंका भी थी कि यह पत्र फर्जी होगा. वहीं बालाघाट पुलिस भी इस पत्र को फर्जी मानकर चल रही थी. उपाध्यक्ष हिना कांवरे का कहना है कि उन्हें जो पत्र मिला था ठीक उसी तरह का शब्दश: पत्र संजय उइके को भी मिला था. उनसे भी रुपए की मांग की गई थी. हमने पत्र पुलिस को दे दिया था. 

उनका कहना है कि यह पत्र संभवत: फर्जी ही था. पुलिस भी पत्र का फर्जी मान रही थी, जांच चल रही है. बीती रात को घटित घटना की जांच के बाद ही सही बात सामने आएगी इस घटना को लेकर बालाघाट जिला कांगे्रस के महामंत्री मनोहर अग्रवाल ने मांग की है कि सरकार और बालाघाट जिला पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि दुर्घटना और पत्र दोनों ही की सूक्ष्मता से जांच कराकर हिना कांवरे की सुरक्षा को बढ़ाया जाना चाहिए.

बालाघाट पुलिस अधीक्षक जयदेवन ए ने लोकमत समाचार को बताया कि हिना कांवरे को नक्सलियों द्वारा संबोधित पत्र मिला था. इस पत्र की शिकायत की थी, हम जांच कर रहे हैं, जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि सच्चाई क्या है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पत्र फर्जी नजर आ रहा है.

धमकी भरे पत्र के जरिए मांगे 20 लाख 

नक्सलियों द्वारा हिना कांवरे को लिखे पत्र में साफतौर पर लिखा हुआ है कि अगर खर्चे के लिए उन्हें 20 लाख रुपए नहीं दिए गए तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा. इसके साथ ही पैसे कहां पहुंचाने हैं यह भी उस पत्र में लिखा हुआ है. पत्र में नक्सलियों ने धमकी देते हुए लिखा है कि याद रखना 14 जनवरी आखिरी तारीख होगी. साथ ही संग्राम दलम लाल सलाम भी लिखा गया है. फिलहाल बालाघाट पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

टॅग्स :नक्सलमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम