लाइव न्यूज़ :

'विधानसभा चुनावों में BJP का प्रदर्शन देता है 2019 में लोकसभा से विदाई के संकेत'

By भाषा | Updated: December 12, 2018 02:24 IST

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा की हार के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की ‘जन विरोधी’ और ‘किसान विरोधी’ नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। 

Open in App

राकांपा ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों, खासतौर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदर्शन को उसके नेताओं के ‘अहंकार’ का परिणाम बताते हुए कहा कि यह 2019 के लोकसभा चुनाव में राजग की ‘विदाई’ का संकेत देता है। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि परिणाम से पता चलता है कि लोग सांप्रदायिक ताकतों में विश्वास नहीं करते क्योंकि वे शांति और प्रगति चाहते हैं। 

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा की हार के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की ‘जन विरोधी’ और ‘किसान विरोधी’ नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। 

मलिक ने कहा, ‘‘यह भाजपा की 5-0 से हार है। जनता ने भाजपा नेताओं के अहंकार के खिलाफ वोट दिया।' मलिक ने कहा कि रोजगार का संकट और जीएसटी एवं नोटबंदी जैसे कदमों का चुनाव नतीजों में असर देखने को मिला है। 

राकांपा नेता ने कहा, ‘‘जिस तरह भाजपा खुद की सत्ता वाले राज्यों में हार रही है, वह 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा के हारने का संकेत देता है।' 

उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस ने पहले ही भाजपा की हार को भांप लिया था, इसलिए उसने राम मंदिर विवाद का मुद्दा उछाल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए लोगों ने चुनावों में भाजपा का ‘राम नाम सत्य है’ कर दिया।' 

टॅग्स :विधानसभा चुनावशरद पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया