लाइव न्यूज़ :

समुद्र के रास्ते आने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है नौसेना: वरिष्ठ अधिकारी

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:20 IST

Open in App

कोलकाता,तीन दिसंबर पश्चिम बंगाल में नौसैना के प्रभारी अधिकारी(एनओआईसी)कमांडर रितुराज साहू ने यहां शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना कहीं भी और कभी भी जरूरत पड़ने पर उचित और एकजुट कार्रवाई के लिए ‘‘पूरी तरह से तैयार’’ है।

कमांडर साहू ने कहा कि भारतीय नौसेना ने सतही पोतों, नौसेना उड्डयन और समुद्र के नीचे के क्षेत्रों से जुड़े सभी आयामों में अपनी क्षमता कई गुनी बढ़ायी है।

उन्होंने यहां कहा,‘‘ भारतीय नौसेना समुद्र के रास्ते आने वाले किसी भी खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और जरूरत पड़ने पर यह कहीं भी और कभी भी उचित तथा एकजुट कार्रवाई करने में सक्षम है।’’

हिंद महासागर में चीन के कथित तौर पर बढ़ते दखल के बारे में पूछे जाने पर एनओआईसी ने 50वें नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस क्षेत्र में भारत की भौगोलिक दृष्टि से स्थिति काफी मजबूत है।

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के समुद्री टोही विमान और युद्धपोत के जरिए हिंद महासागर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नजर रखी जा रही थी। एनओआईसी ने यहां नौसेना के पश्चिम बंगाल बेस आईएनएस सुभाष में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा क्षेत्र हमेशा निगरानी में रहता है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना के स्तर पर स्वदेशी निर्माण और समकालीन प्रौद्योगिकी ने बल की युद्धक क्षमता को बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सुधार के साथ, ‘‘हम अपने राष्ट्र की समुद्री सुरक्षा के लिए हिंद महासागर क्षेत्र पर नजर रखने में सक्षम हैं।’’

कमांडर साहू ने कहा कि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जीआरएसई द्वारा निर्मित बड़े सर्वेक्षण पोत ‘संध्यक’ के उद्घाटन समारोह में रविवार को शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत अधिक खबरें

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?