लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच विवाद बढ़ा, कांग्रेस ने मांगी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 22, 2019 06:05 IST

कारागार मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी नवजोत सिंह सिद्धू की आलोचना करते हुये कहा कि चुनाव के समय ऐसे बयानों को जारी करना सीधे तौर पर बादल परिवार की मदद करना है।

Open in App
ठळक मुद्दे पंजाब के मंत्री संधू सिंह धर्मासोट ने सोमवार को कहा था कि अगर सिद्धू, अमरिंदर सिंह के साथ काम नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे देना चाहिये।अमरिंदर सिंह ने रविवार को सिद्धू पर आरोप लगाया था कि वह राज्य में कांग्रेस को ‘नुकसान’ पहुंचा रहे हैं और वह खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।

 कांग्रेस की पंजाब के मामलों की प्रभारी आशा कुमारी ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी नवजोत सिंह सिद्धू के मध्य चल रहे विवाद को लेकर पार्टी की राज्य इकाई से रिपोर्ट तलब की है। पार्टी के कई नेता सिंह का समर्थन कर रहे हैं और सिद्धू को अपनी ही पार्टी के नेताओं के सवालों का सामना करना पड़ रहा है। सिद्धू ने चुनाव प्रचार के समय सवाल किया था कि बादल परिवार के खिलाफ प्राथमिकी क्यों दर्ज नहीं की गई है। वह 2015 में सत्तारूढ़ बादल सरकार के समय एक धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी को लेकर अपनी बात कह रहे थे।

कांग्रेस की पंजाब के मामलों की प्रभारी आशा कुमारी ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया, ‘‘हम प्रत्येक घटना पर रिपोर्ट मंगाते हैं और इस मामले में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी से रिपोर्ट मांगी गई है।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी के पंजाब इकाई के प्रभारी सुनील जाखड़ चुनाव परिणाम आने के बाद इस पर रिपोर्ट सौंपेंगे। जाखड़ स्वयं गुरूदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। अमरिंदर सिंह ने रविवार को सिद्धू पर आरोप लगाया था कि वह राज्य में कांग्रेस को ‘नुकसान’ पहुंचा रहे हैं और वह खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।

इस बीच कांग्रेस में सिंह के प्रति नेताओं का समर्थन बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि अमरिंदर सिंह पंजाब के निर्विवाद नेता हैं। उनके व्यक्तित्व के अनेक पक्ष हैं।’’ कारागार मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी सिद्धू की आलोचना करते हुये कहा कि चुनाव के समय ऐसे बयानों को जारी करना सीधे तौर पर बादल परिवार की मदद करना है। केंद्रीय मंत्री और अमृतसर से भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट करते हुये कहा कि अंदर दबा मामला अब सतह पर आ गया है। पंजाब के मंत्री संधू सिंह धर्मासोट ने सोमवार को कहा था कि अगर सिद्धू, अमरिंदर सिंह के साथ काम नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे देना चाहिये। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतसोनिया गांधी मदद मांगती हैं, तो हमेशा मदद करेंगे, अमरिंदर सिंह ने कहा- पीएम मोदी की ‘पंजाब से विशेष लगाव’ और फैसलों को सार्वजनिक नहीं करती भाजपा

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों