राम माधव ने कहा-राष्ट्रवाद भाजपा के डीएनए, 2047 में भी सत्ता में रहेगी पार्टी

By भाषा | Published: June 8, 2019 09:55 AM2019-06-08T09:55:00+5:302019-06-08T09:55:00+5:30

nationalism is in BJP's DNA, will remain in power in 2047: Ram Madhav | राम माधव ने कहा-राष्ट्रवाद भाजपा के डीएनए, 2047 में भी सत्ता में रहेगी पार्टी

राम माधव

भाजपा महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ने आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक सत्ता में बनी रहेगी। माधव यहां रवीन्द्र सतवार्षिकी भवन में पार्टी की विजय रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले पांच वर्षों में सांप्रदायिक अशांति, भ्रष्टाचार को रोकने में कामयाब रहे और मजबूत भारत का निर्माण करने तथा आर्थिक स्थिरता लाने के कारण हमें प्रचंड जीत मिली है। संसद तक पहुंचने के लिए हमारी पार्टी ने सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया।’’

भाजपा नेता ने कहा,‘‘(प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लंबा सफर तय करेगी। हमें विश्वास है कि पार्टी 2047 में भी सत्ता में रहेगी, जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा। राष्ट्रवाद भाजपा के डीएनए में है।’’ 

Web Title: nationalism is in BJP's DNA, will remain in power in 2047: Ram Madhav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे