लाइव न्यूज़ :

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम उरांव का निधन, जेपी नड्डा समेत भाजपा के शीर्ष नेता ने जताया शोक

By भाषा | Updated: July 16, 2020 04:18 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि जगदेव राम के निधन से वनवासी क्षेत्रों में चल रहे सेवा कार्यों और वनवासियों के जागरण के साथ ही उन्हें राष्ट्र और विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के काम को गहरा धक्का लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम उरांव का निधन हो गया। वर्ष 1985 में उन्हें कल्याण आश्रम का उपाध्यक्ष बनाया गया।

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम उरांव का निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। जशपुर जिले में वनवासी कल्याण आश्रम के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज दोपहर बाद उरांव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों के द्वारा काफी प्रयास किए जाने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका अंतिम संस्कार गुरूवार को दोपहर बाद होगा।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि उरांव मूलत: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कोमड़ो गांव के निवासी थे। उनका जन्म कोमड़ो गांव में एक अक्टूबर वर्ष 1949 को हुआ था। वह 12 वर्ष की आयु से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आए तथा बाद में वह वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यों से जुड़ गए थे। भाजपा नेताओं ने बताया कि वर्ष 1969 से ही वह वनवासी कल्याण आश्रम की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य थे।

वर्ष 1985 में उन्हें कल्याण आश्रम का उपाध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 1995 से वह वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय अध्यक्ष के दायित्व पर थे। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि जगदेव जी बाल्यकाल से ही वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़े रहे और हमेशा वनवासियों के कल्याण के लिए कार्य करते रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि जगदेव राम के निधन से वनवासी क्षेत्रों में चल रहे सेवा कार्यों और वनवासियों के जागरण के साथ ही उन्हें राष्ट्र और विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के काम को गहरा धक्का लगा है। जगदेव राम ने वनवासी क्षेत्रों के कल्याण के कार्य में अपना पूरा जीवन अर्पित कर एक मिसाल पेश की है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों