लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार 'एक राष्ट्र एक राशन कार्ड' लॉन्च करने की तैयारी में, इन राज्यों में है अभी लागू

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 28, 2019 09:11 IST

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने गुरुवार को दिल्ली में राज्यों के खाद्य सचिवों और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) और राज्य भंडारण निगम (एसडब्ल्यूसी) के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें 'एक राष्ट्र एक राशन कार्ड' से संबंधित निर्णय लिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश की नरेंद्र मोदी सरकार 'एक राष्ट्र एक राशन कार्ड' को लॉन्च करने पर काम कर रही है। कहा गया है कि इस सुविधा से लाभार्थी देश के किसी कोने के सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से अनाज प्राप्त कर सकता है।बैठक में केंद्रीय मंत्री पासवान ने कम्प्यूटरीकरण, पारदर्शिता एवं एफसीआई, सीडब्ल्यूसी तथा एसडब्ल्यूसी के सभी डिपो को डीओएस के साथ जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया।

देश की नरेंद्र मोदी सरकार 'एक राष्ट्र एक राशन कार्ड' को लॉन्च करने पर काम कर रही है। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार इसे जल्द लागू कर सकती है। दरअसल, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने गुरुवार को दिल्ली में राज्यों के खाद्य सचिवों और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) और राज्य भंडारण निगम (एसडब्ल्यूसी) के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें 'एक राष्ट्र एक राशन कार्ड' से संबंधित निर्णय लिया गया है। 

कहा गया है कि इस सुविधा से लाभार्थी देश के किसी कोने के सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से अनाज प्राप्त कर सकता है। यह योजना आन्ध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और त्रिपुरा में लागू है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग 'एक राष्ट्र एक राशन कार्ड' का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

बैठक में केंद्रीय मंत्री पासवान ने खाद्य सुरक्षा कानून को कुशलता के साथ लागू करने, कम्प्यूटरीकरण, पारदर्शिता एवं एफसीआई, सीडब्ल्यूसी तथा एसडब्ल्यूसी के सभी डिपो को डिपो ऑनलाइन प्रणाली (डीओएस) के साथ जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया।

इस दौरान पासवान ने कहा कि खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा किया गया कार्य बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लाभान्वितों के लिए जीवन-रेखा है। 612 लाख टन अनाज हर वर्ष 81 करोड़ लोगों में वितरित किया जाता है। अनाजों की खरीद से लेकर इसके वितरण तक में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग पूरी प्रक्रिया की कार्यकुशलता को बढ़ाएगा। इससे भ्रष्टाचार को कम करने में मदद मिलेगी।

उन्होने कहा कि भारतीय खाद्य निगम के सभी भंडारों और केंद्रीय भंडारण निगम के 144 भंडारों में डिपो ऑनलाइन प्रणाली (डीओएस) लागू किया जा चुका है। एफसीआई की खाद्यान्न खरीद प्रक्रिया को भी ऑनलाइन किया गया है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि एफसीआई और राज्यों के बीच सूचनाएं ऑनलाइन साझा की जानी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि अनाज की कितनी मात्रा बाजार से खरीदनी है, किस भंडार में और कितने समय तक अनाज को रखना है और इसे कब वितरित किया जाना है। अन्न वितरण पोर्टल पर ये जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए।

टॅग्स :एनडीए सरकाररामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरम, लोजपा(रा) ने की चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

भारतराम विलास पासवान को लेकर टिप्पणी, मंत्री अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिड़ंत, राजद विधायक बोले-क्यों नहीं मंत्रिमंडल विस्तार?

भारतराजद विधायकों के द्वारा स्वर्गीय रामविलास पासवान को बेचारा कहे जाने पर लोजप(रा) विधायकों का फुटा गुस्सा, विधानसभा में किया जमकर हंगामा

भारतBihar Govt Formation: नीतीश कुमार को मिलेगी महिला डिप्टी? बिहार कैबिनेट का फॉर्मूला लगभग तय

भारतBihar Govt Formation: नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह से पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया