लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा- मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल को कोविड-19 जांच के लिए 10 हजार किट भेजीं

By भाषा | Updated: March 30, 2020 05:28 IST

कोलकाता विश्वविद्यालय की कुलपति सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने कहा कि संस्थान से राज्य सरकार ने ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है लेकिन यदि हमसे ऐसा अनुरोध करने के लिए संपर्क किया जाता है तो ‘‘हम इस कार्य के लिए हमारे परिसर मुहैया कराने को तैयार हैं’’। 

Open in App
ठळक मुद्दे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को बताया कि केंद्र ने राज्य को कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच के लिए 10,000 किट मुहैया कराई हैं।राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं और यह ‘‘प्रयासों में राजनीति नहीं करने’’ का समय है। 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को बताया कि केंद्र ने राज्य को कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच के लिए 10,000 किट मुहैया कराई हैं। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं और यह ‘‘प्रयासों में राजनीति नहीं करने’’ का समय है। 

राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है। इस बीमारी से मिलकर लड़ने के मामले में नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी ने उदाहरण पेश किया है। मैं मुख्यमंत्री एवं केंद्र के संपर्क में हूं। केंद्र ने पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संबंधी जांच के लिए 10,000 किट भेजी हैं। हम मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं, ऐसे में हमें अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। यह प्रयासों में राजनीति से बचने का समय है।’’ 

इससे पहले, धनखड़ ने कहा था कि वे जांच के लिए अधिक किट भेजने का मामला केंद्र के समक्ष उठाएंगे। इस बीच, राज्य में कई सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालयों ने कहा है कि वे पृथक केंद्र बनाने के लिए राज्य प्रशासन को अपने परिसर मुहैया कराने के लिए तत्पर हैं। शहर के बाह्य इलाके में स्थित एडमस विश्वविद्यालय ने 1000 बिस्तर की व्यवस्था वाले एक अस्थायी अस्पताल के लिए अपने परिसर का एक हिस्सा मुहैया कराने की हाल में पेश की है। 

कोलकाता विश्वविद्यालय की कुलपति सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने कहा कि संस्थान से राज्य सरकार ने ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है लेकिन यदि हमसे ऐसा अनुरोध करने के लिए संपर्क किया जाता है तो ‘‘हम इस कार्य के लिए हमारे परिसर मुहैया कराने को तैयार हैं’’। 

उन्होंने कहा कि प्राधिकारी बंद के कारण छात्रावासों में रह रहे विश्वविद्यालय के छात्रों की जरूरतों का सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे शिक्षक कक्षाएं ऑनलाइन ले रहे हैं। यह नया अनुभव है...।’’

यादवपुर विश्वविद्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने भी कहा कि यदि सरकार उसकी किसी इमारत का इस्तेमाल करना चाहती है, तो विश्वविद्यालय इसके लिए प्रबंध करने को तैयार है। सेंट जेवियर विश्वविद्यालय के कुलपति फादर फेलिक्स राज ने भी कहा कि प्रशासन की किसी भी प्रकार की मदद करने में उन्हें खुशी होगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालजगदीप धनखड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?