लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक दिन में दो करोड़ से ज्यादा लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

By विनीत कुमार | Updated: September 17, 2021 22:41 IST

भारत ने शुक्रवार को एक दिन में दो करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाकर कीर्तिमान बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर टीकाकरण को लेकर चलाये गए अभियान से यह सफलता अर्जित की गई।

Open in App
ठळक मुद्देये पहली बार है जब जब देश में कोरोना टीके की एक दिन में दो करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई है।पीएम मोदी के 71 साल के होने के मौके पर 2 करोड़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। एक महीने से भी कम समय में ये चौथी बार है जब एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाए गए।

नई  दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार (17 सितंबर) को भारत में शाम करीब पांच बजे तक कोरोना टीका की दो करोड़ से अधिक खुराक दी गई। दुनिया में एक दिन में ये सबसे अधिक टीका दिए जाने का रिकॉर्ड है। रात 9.45 बजे तक ये आंकड़ा 2.25 करोड़ तक जा पहुंचा था।

इससे पहले शुक्रवार को ही दोपहर 1.30 बजे तक देश में 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी थी। दरअसल, पीएम मोदी के 71 साल के होने के मौके पर 2 करोड़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 

प्रसार भारती न्यूज सर्विस के एक ट्वीट के अनुसार शुक्रवार को प्रति सेकेंड टीके की 527 खुराक दी गई। वहीं प्रति मिनट 31 हजार और प्रति घंटे 19 लाख डोज लगाई गई।

चौथी बार एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

को-विन पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजकर 10 मिनट तक देशभर में कुल 2,00,41,136 टीकों की खुराक दी गई। देश में अब तक कुल 78.68 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। एक महीने से भी कम समय में चौथी बार एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाए गए।

इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश ने अब तक सबसे तेज एक करोड़ (कोविड रोधी टीके की) खुराकें देने का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर देश ने दोपहर 1:30 बजे तक अब तक सबसे तेज, एक करोड़ खुराकें देने का आंकड़ा पार कर लिया है और हम निरंतर आगे बढ़ रहे है। मुझे विश्वास है की आज हम सब टीकाकरण का नया कीर्तिमान बना प्रधानमंत्री जी को उपहार देंगे।'

ये पहली बार है जब जब देश में कोरोना का टीका एक दिन में दो करोड़ से ज्यादा दिया गया है। वहीं, चौथी बार है जब एक दिन में एक करोड़ से अधिक डोज लगाए गए हैं।

इससे पहले 27 अगस्त को देश में 1.03 करोड़ डोज लगाए गए थे। वहीं, 31 अगस्त को 1.33 करोड़ वैक्सीन देश में लगी थी जबकि 6 सितंबर को 1.13 करोड़ डोज लगाए गए।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच