लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ मामला : ईडी के सामने पेश हुईं अभिनेत्री चार्मी कौर

By भाषा | Updated: September 2, 2021 12:34 IST

Open in App

अभिनेत्री चार्मी कौर शहर के चर्चित मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित धनशोधन मामले में समन मिलने के बाद बृहस्पतिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं। साल 2017 में मादक पदार्थ तस्करी मामले का भंडाफोड़ हुआ था। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने एलएसडी और एमडीएमए जैसे महंगे मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित मामले में टॉलीवुड (तेलुगू फिल्म उद्योग) की 10 से अधिक हस्तियों को सम्मन भेजा था। जुलाई 2017 में मामले का पर्दाफाश होने बाद मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित कई प्रकरण दर्ज किये गए थे और एक अमेरिकी, एक दक्षिण अफ्रीकी और नीदरलैंड के एक नागरिक समेत 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अमेरिकी नागरिक पूर्व एयरोस्पेस इंजीनियर था। इनके अलावा बी. टेक डिग्रीधारक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करते थे।चार्मी उन लोगों में शामिल थीं जिन्हें ईडी ने पेशी के लिये बुलाया था। इससे पहले विशेष जांच दल (एसआईटी) भी उनसे पूछताछ कर चुका है। साल 2002 में टॉलीवुड में अपना सफर शुरू करने वाली चार्मी ने कन्नड़, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।इससे पहले, 31 अगस्त को, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता पुरी जगन्नाथ केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?