नारायण राणे स्वास्थ्य जांच कराने मुंबई के निजी अस्पताल पहुंचे

By भाषा | Published: August 26, 2021 04:35 PM2021-08-26T16:35:46+5:302021-08-26T16:35:46+5:30

Narayan Rane reaches private hospital in Mumbai for health check-up | नारायण राणे स्वास्थ्य जांच कराने मुंबई के निजी अस्पताल पहुंचे

नारायण राणे स्वास्थ्य जांच कराने मुंबई के निजी अस्पताल पहुंचे

केन्द्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री नारायण राणे स्वास्थ्य जांच कराने के लिए बृहस्पतिवार को यहां लीलावती अस्पताल पहुंचे। भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी। मधुमेह से पीड़ित राणे को दो दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित बयान देने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। भाजपा पार्षद प्रसाद लाड ने कहा, ''वह नियमित जांच के लिए अस्पताल में हैं। भर्ती नहीं हैं।'' इस सप्ताह की शुरुआत में राणे ने मुख्यमंत्री ठाकरे को थप्पड़ मारने का बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था। उनके बयान को लेकर पूरे महाराष्ट्र में प्रदर्शन हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Narayan Rane reaches private hospital in Mumbai for health check-up

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे