लाइव न्यूज़ :

नागपुर विधानमंडल शीतकालीन सत्रः 8000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात, पक्ष-विपक्ष में इन मुद्दों पर टकराव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2025 09:21 IST

Nagpur Legislative Assembly Winter Session: पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (विशेष शाखा) शशिकांत सातव समग्र सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देNagpur Legislative Assembly Winter Session: रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की पांच कंपनियां सहायता प्रदान करेंगी।Nagpur Legislative Assembly Winter Session: पुलिस अभ्यास मैदान में अधिकारियों को जानकारी दी और जिम्मेदारी सौंपी।Nagpur Legislative Assembly Winter Session: अधिकारी विभिन्न टीम का मार्गदर्शन करने के लिए नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करेंगे।

Nagpur:नागपुर में सोमवार से शुरू होने वाले महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के लिए 8,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें 5,000 कर्मचारी नागपुर से तथा 3,000 कर्मचारी राज्य के अन्य जिलों से लाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की पांच कंपनियां सहायता प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (विशेष शाखा) शशिकांत सातव समग्र सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख करेंगे।

डीसीपी (मुख्यालय) दीपक अग्रवाल को नागपुर के बाहर से आने वाले अधिकारियों के लिए आवास, भोजन और रसद का प्रभार सौंपा गया है। डीसीपी यातायात लोहित मतानी नागपुर की यातायात व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।’’ शुक्रवार को पुलिस आयुक्त रविन्द्र कुमार सिंघल ने पुलिस अभ्यास मैदान में अधिकारियों को जानकारी दी और जिम्मेदारी सौंपी।

उन्होंने बताया, ‘‘वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न टीम का मार्गदर्शन करने के लिए नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करेंगे। सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी गई है और अपराध शाखा, यातायात शाखा और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करेंगी। सुरक्षा जांच के लिए बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) टीम, श्वान दस्तों और आधुनिक उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।’’

टॅग्स :Maharashtra AssemblyNagpur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो