फ्री फायर गेम खेलते हुए नागपुर की लड़की को पटना के लड़के से हुआ प्यार, छपरा से हुई बरामद

By एस पी सिन्हा | Published: July 8, 2022 05:32 PM2022-07-08T17:32:11+5:302022-07-08T17:32:11+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों फ्री फायर गेम खेलते हैं। गेम के जरिए ही दोनों की मुलाकात हुई और नंबर की एक्सचेंज हो गए। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी। धीरे-धीरे बात बढ़कर प्यार तक पहुंच गई।

Nagpur girl falls in love with Patna boy while playing free fire game, recovered from Chhapra | फ्री फायर गेम खेलते हुए नागपुर की लड़की को पटना के लड़के से हुआ प्यार, छपरा से हुई बरामद

फ्री फायर गेम खेलते हुए नागपुर की लड़की को पटना के लड़के से हुआ प्यार, छपरा से हुई बरामद

Highlightsगेम के जरिए ही दोनों की मुलाकात हुई और नंबर की एक्सचेंज हो गएवादा निभाने की बारी आई तो लड़का सीधा पटना से नागपुर पहुंचालड़की को भगाकर पहले पटना और बाद में छपरा पहुंचा

पटना: ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलने के दौरान चढ़ी प्रेम की दीवानगी में नागपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की छपरा स्टेशन से बरामद हुई है। नागपुर से आई पुलिस की टीम को जीआरपी ने लड़की को उसके हवाले कर दिया है। दरअसल, फ्री फायर गेम खेलते हुए पटना के एक लड़के को नागपुर की रहने वाली लड़की से प्यार हो गया। उनका प्यार इतना परवान चढ़ गया कि दोनों ने भागने का फैसला कर लिया। फिर क्या था, लड़का सीधा पटना से नागपुर पहुंच गया और वहां से प्रेमिका को भगाकर पहले पटना और बाद में छपरा पहुंच गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों फ्री फायर गेम खेलते हैं। गेम के जरिए ही दोनों की मुलाकात हुई और नंबर की एक्सचेंज हो गए। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी। धीरे-धीरे बात बढ़कर प्यार तक पहुंच गई। एक दूसरे के प्यार में दोनों इतने अंधे हो गए कि जिंदगीभर साथ रहने का वादा कर लिया। अब वादा निभाने की बारी आई तो लड़का सीधा पटना से नागपुर पहुंच गया और वहां से उसे भगाकर पहले पटना और बाद में छपरा पहुंच गया। 

कहा जा रहा है कि लड़की के घर से गायब होने जाने पर परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस मामले की जांच करने लगी। घरवालों को पहले से ही इस लडके पर शक था। उन्होंने फोटो पुलिस को भेजी। नागपुर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो छपरा की मिली। नागपुर पुलिस ने छपरा जंक्शन पर आरपीएफ से संपर्क किया। 

आरपीएफ ने दोनों की तलाश शुरू की तो स्टेशन पर ही घूमते मिल गए। दोनों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई के बाद नागपुर से आई पुलिस को सौंप दिया। उधर, लड़की की बरामदगी की सूचना पर नागपुर से आई पुलिस को जीआरपी ने दोनों को सौंप दिया। पुलिस दोनों क लेकर नागपुर रवाना हो गई है।

Web Title: Nagpur girl falls in love with Patna boy while playing free fire game, recovered from Chhapra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे