लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस का सनसनीखेज दावा-अजित नहीं शरद पवार से ही की थी सरकार बनाने की चर्चा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 18, 2021 21:15 IST

सनसनीखेज दावा विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को नागपुर के एक कार्यक्रम में किया है. फड़नवीस ने कहा कि कई बार यह सवाल किया जाता है कि नवंबर 2019 में जो कुछ हुआ था, वह मैंने क्यों किया?

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा के चुनाव होने के बाद हमारी शिवसेना से बातचीत शुरू थी.10 से 12 दिनों तक हमने विभिन्न विकल्पों पर विचार किया और राकांपा से बातचीत की.सरकार स्थापित करने का प्रस्ताव राकांपा की ओर से ही आया था.

नागपुरः नवंबर 2019 में राज्य में सत्ता स्थापित करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भाजपा की ओर प्रस्ताव भेजा था. उस समय भाजपा की चर्चा अजित पवार से नहीं बल्कि सीधे राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से हुई थी. उनके साथ खातों के बंटवारे तक की बात तय हो गई थी.

यह सनसनीखेज दावा विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को नागपुर के एक कार्यक्रम में किया है. फड़नवीस ने कहा कि कई बार यह सवाल किया जाता है कि नवंबर 2019 में जो कुछ हुआ था, वह मैंने क्यों किया? विधानसभा के चुनाव होने के बाद हमारी शिवसेना से बातचीत शुरू थी.

लेकिन हमें यह पता चला था कि वह कांग्रेस और राकांपा के साथ जाने की तैयारी में है. इसके बाद 10 से 12 दिनों तक हमने विभिन्न विकल्पों पर विचार किया और राकांपा से बातचीत की. हमें सरकार स्थापित करने का प्रस्ताव राकांपा की ओर से ही आया था. हमारी बातचीत भी लगभग पूरी हो गई थी.

फड़नवीस ने कहा कि सरकार बनाने के संदर्भ में हमने सभी प्रक्रिया पूरी कर ली थी. यहां तक कि खातों का बंटवारा, जिलों के पालकमंत्री भी तय कर लिए थे. खास बात यह है कि हमारी चर्चा अजित पवार के साथ नहीं बल्कि शरद पवार से हुई थी और उनसे ही अंतिम बातचीत हुई थी. राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया और राकांपा ने इसके लिए दिया पत्र भी मैंने ही ड्राफ्ट किया था.

फेसबुक लाइव की लिंक हटाई देवेंद्र फडणवीस का यह कार्यक्रम फेसबुक पर लाइव चल रहा था. फडणवीस ने कहा कि इस कार्यक्रम में मीडिया के कैमरे नहीं होने से मैं खुलकर बोल सकता हूं. शरद पवार के बारे में उनके बयान के बाद कुछ ही देर में फेसबुक लाइव बंद हो गया. इसके अलावा फेसबुक लाइव की लिंक भी हटाई गई. इस तरह लिंक हटाए जाने पर सवाल उठ रहा है.

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाशरद पवारसोनिया गाँधीकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान