लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद नगालैंड को अपने विशेष दर्जे की चिंता

By भाषा | Updated: August 5, 2019 23:42 IST

राजनीतिक पार्टियों और आदिवासी संगठनों ने कहा कि उन्हें यकीन है कि केंद्र सरकार राज्य के साथ यही कार्रवाई करने की ‘हिम्मत’ नहीं करेगी, क्योंकि इससे चल रही शांति प्रक्रिया को नुकसान होगा तथा नगा लोगों की भावनाएं आहत होंगी।

Open in App

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद नगालैंड के विशेष दर्जे को भी वापस लेने की आशंका से राज्य के लोग चिंतित हैं। इस पूर्वोत्तरी राज्य को अनुच्छेद 371 ‘ए’ के तहत विशेष दर्जा मिला हुआ है।

राजनीतिक पार्टियों और आदिवासी संगठनों ने कहा कि उन्हें यकीन है कि केंद्र सरकार राज्य के साथ यही कार्रवाई करने की ‘हिम्मत’ नहीं करेगी, क्योंकि इससे चल रही शांति प्रक्रिया को नुकसान होगा तथा नगा लोगों की भावनाएं आहत होंगी।

अनुच्छेद 371 ए कहता है कि नगा लोगों के धार्मिक या सामाजिक रिवाजों, उनके प्रथागत कानूनों और प्रक्रिया, नगा प्रथागत कानून के निर्णय के मुताबिक दीवानी और फौजदारी न्याय के प्रशासन, भूमि और इसके संसाधनों के स्थानांतरण में संसद का कोई भी कानून राज्य विधानसभा की मंजूरी के बिना लागू नहीं होगा।

नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने कहा कि विपक्ष की पार्टी के तौर पर हमें भरोसा है कि केंद्र सरकार नगालैंड में जम्मू कश्मीर वाला रास्ता अपनाने की हिम्मत नहीं करेगी और नगा लोगों की भावनाओं को आहत नहीं करेगी, नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे।’’

उन्होंने कहा कि नगालैंड और जम्मू कश्मीर की स्थिति अलग है, क्योंकि नगालैंड को एक समझौते के बाद पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। नगालैंड एक दिसंबर 1963 को देश का 16वां राज्य बना था।

किकॉन ने स्वीकार किया कि नगालैंड को अनुच्छेद 371 ए के तहत विशेष दर्जा प्राप्त है लेकिन इसने नागा राजनीतिक मुद्दे को कभी हल नहीं किया।

सत्तारूढ़, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेस पार्टी के प्रवक्ता एम आर जमीर ने कहा कि हम चिंतित हैं, लेकिन नगा राजनीतिक मुद्दे को हल करने के लिए बातचीत जारी है। हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार (अनुच्छेद 371 ए को) रद्द करने जैसा कदम नहीं उठाएगी।

टॅग्स :नागालैंडजम्मू कश्मीरधारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया