लाइव न्यूज़ :

नगालैंड गोलीबारी: एनपीपी का दावा, अमित शाह ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 22:57 IST

Open in App

(सुष्मिता गोस्वामी)

मोन (नागालैंड), नौ दिसंबर मेघालय में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल नेशनलिस्ट पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने नगालैंड में थल सेना के पैरा-कमांडो की गोलीबारी में छह आम नागरिकों की मौत होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिये गये बयान की आलोचना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि शाह ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।

शाह ने कहा था कि पैरा-कमांडो ने उस वक्त गोलीबारी की थी जब आम नागरिकों को ले जा रहे वाहन ने भागने का प्रयास किया।

नगालैंड एनपीपी के मीडिया सेल के महासचिव तोहोवी अचुमी ने कहा कि मोन जिले के ओटिंग के पास कोई सुरक्षा चौकी नहीं है और वहां सड़क इतनी खराब है कि किसी वाहन का भागना असंभव है।

अचुमी ने पार्टी के प्रतिनिधिमंडल की ओटिंग की यात्रा के अंत में पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘हम अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। न तो ओटिंग में सुरक्षा चौकी थी, न ही गोलीबारी के शिकार भागने का प्रयास कर रहे थे, जैसा शाह ने दावा किया है।’’

शाह ने सोमवार को लोकसभा में कहा था कि एक वाहन को रुकने का संकेत दिया गया था, लेकिन उसने गति तेज कर दी थी। वाहन में उग्रवादियों की मौजूदगी के संदेह में सुरक्षाकर्मियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके कारण इसमें सवार आठ में से छह व्यक्तियों की मौत हो गयी। बाद में परिणामस्वरूप सुरक्षाबलों और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में आठ अन्य व्यक्ति भी मारे गये थे। इनमें एक सेना का जवान भी शामिल है।

अचुमी ने सम्पूर्ण पूर्वोत्तर क्षेत्र से सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) कानून (अफस्पा) हटाने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग