कांग्रेस ने पूर्वोत्तर राज्यों को ATM की तरह इस्तेमाल किया, हमारे लिए तो यह 'अष्ट लक्ष्मी' हैं, नगालैंड में पीएम मोदी साधा निशाना, 'तीन मंत्र' का किया जिक्र

By अनिल शर्मा | Published: February 24, 2023 11:31 AM2023-02-24T11:31:42+5:302023-02-24T11:48:44+5:30

पीएम मोदी ने दीमापुर के चुमुकेदिमा में चुनावी रैली में कहा, कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था... सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था।

nagaland election pm modi raily Dimapur alleged Congress used North Eastern states as ATM | कांग्रेस ने पूर्वोत्तर राज्यों को ATM की तरह इस्तेमाल किया, हमारे लिए तो यह 'अष्ट लक्ष्मी' हैं, नगालैंड में पीएम मोदी साधा निशाना, 'तीन मंत्र' का किया जिक्र

कांग्रेस ने पूर्वोत्तर राज्यों को ATM की तरह इस्तेमाल किया, हमारे लिए तो यह 'अष्ट लक्ष्मी' हैं, नगालैंड में पीएम मोदी साधा निशाना, 'तीन मंत्र' का किया जिक्र

Highlightsकांग्रेस ने दिल्ली से रिमोट के जरिए पूर्वोत्तर को नियंत्रित कियाः पीएम मोदीपीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के दिल्ली के नेता नगालैंड की तरफ देखते तक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दीमापुर के चुमुकेदिमा में चुनावी रैली में यह बातें कही।

नगालैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीमापुर के चुमुकेदिमा में चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली से रिमोट के जरिए पूर्वोत्तर को नियंत्रित किया, भाजपा आठ राज्यों को ‘अष्ट लक्ष्मी’ मानती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर पूर्वोत्तर को एटीएम की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए दिए गए धन को हड़प लिया।

रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, नगालैंड की सांस्कृतिक विविधता से मैं हमेशा प्रभावित रहा हूं। नगालैंड में विकास और विश्वास की लहर चल रही है। उन्होंने BJP-NDPP सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इतना समर्थन आज इसलिए है क्योंकि हम नॉर्थ ईस्ट के तेज विकास का संकल्प लेकर दिन-रात काम कर रहे हैं।

रैली में पीएम मोदी ने नगालैंड को चलाने के लिए तीन मंत्र का जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमने तीन मंत्र अपनाए हैं- शांति, प्रगति और समृद्धि। देश अपने लोगों पर अविश्वास करने से नहीं, बल्कि उन पर भरोसा करने से चलता है। कांग्रेस का उन्होंने फिर जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस ने नगालैंड की सरकार को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाया। दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है।

केंद्र सरकार आज नगालैंड के हजारों परिवारों को मुफ्त राशन दे रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हम पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को कांग्रेस की तरह ATM नहीं बल्कि हमारे लिए तो ये 'अष्ट लक्ष्मी' हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था..। सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था।

पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पॉलिसी रही है-वोट पाओ और भूल जाओ। कांग्रेस के दिल्ली के नेता नगालैंड की तरफ देखते तक नहीं है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकारों ने अपनी राजनीति में नगालैंड की स्थिरता और समृद्धि को कभी भी महत्व नहीं दिया

Web Title: nagaland election pm modi raily Dimapur alleged Congress used North Eastern states as ATM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे