नड्डा ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Published: April 13, 2021 01:06 AM2021-04-13T01:06:27+5:302021-04-13T01:06:27+5:30

Nadda targets the YSR Congress Party government | नड्डा ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार पर साधा निशाना

नड्डा ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार पर साधा निशाना

तिरुपति, 12 अप्रैल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार के शासन को 'कुशासन' करार देते हुए आरोप लगाया कि यह पार्टी भ्रष्टाचार और वंशवाद में लिप्त है और इसका धर्मनिरपेक्षता में विश्वास नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार, वंशवाद और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास नहीं करना इस सरकार के कुशासन की पहचान है। राज्य में करीब 150 हिंदू मंदिरों पर हमले हुए और अब तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।’’

वह नेल्लोर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। तिरुपति (आरक्षित) सीट पर उपचुनाव होना है और वह यहाँ भाजपा प्रत्याशी के. रत्नाप्रभा के समर्थन में रैली कर रहे थे। उन्होंने यहाँ पहले भगवान वेंकेटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nadda targets the YSR Congress Party government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे