मुजफ्फरनगर : महिला की खुदकुशी के मामले में उसका रिश्तेदार गिरफ्तार
By भाषा | Published: September 1, 2021 12:57 PM2021-09-01T12:57:22+5:302021-09-01T12:57:22+5:30
सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने के कारण पांच दिन पहले खुदकुशी करने वाली महिला के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भोपा थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने कहा कि वीडियो शूट करने के लिए आरोपी फिरोज द्वारा इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन मंगलवार शाम को जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले ही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला ने अपने ससुराल वालों द्वारा सोशल मीडिया पर उसका एक अश्लील वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी। अधिकारियों ने बताया कि महिला को उसके पति ने एक बार में तीन तलाक कहकर तलाक दे दिया था और वह उसके 18 महीने के बेटे को ले गया। महिला ने अपने ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस कथित तौर पर कोई कार्रवाई करने में विफल रही।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।