लाइव न्यूज़ :

कई राज्यों की मुस्लिम महिलाएं छोटी नदियों का जल कलश लेकर कुम्भ मेले में आईं

By भाषा | Updated: January 26, 2019 05:03 IST

शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द ने कहा कि देश और दुनिया के सामने जल संकट बड़ी चुनौती के रूप में सामने खड़ा है। 

Open in App

छोटी नदियों को बचाने के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों से मुस्लिम महिलाएं इन नदियों का जल कलश लेकर शुक्रवार को कुम्भ मेले में आईं और उन्होंने जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद और स्वीडन से आए चित्रकार एके डगलस को इन कलशों को सौंपा।

‘छोटी नदी बचाओ अभियान’ के राष्ट्रीय संयोजक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि छोटी नदियों की न्याय यात्रा कानपुर, फतेहपुर और कौशांबी होते हुए आज सुबह कुम्भ मेला के सेक्टर छह स्थित छोटी नदियों के शिविर में पहुंची।

उन्होंने बताया कि 108 छोटी नदियों का जल कलश इस शिविर में आया है। पचास से अधिक लोग खुद नदी का जल लेकर यहां पहुंचे जिसमें कई राज्यों से आईं मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हैं। गंगा को साक्षी मानकर सभी ने छोटी नदियों की रक्षा का संकल्प लिया।

सिंह ने बताया कि छोटी नदी बचाओ अभियान की तरफ से कुम्भ मेले में आये सन्तों, जलपुरुष राजेन्द्र सिंह, कथावाचकों, महामण्डलेश्वरों, शंकराचार्यों, अखाड़ों को नदी का कलश सौंपा जाएगा। नदी यात्रा के दौरान ली गईं नदी की वास्तविक तस्वीरें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को सौंपी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि जिन छोटी नदियों के जल कलश लाए गए हैं, उनमें उत्तर प्रदेश की पाण्डु नदी, ससुर खदेड़ी नदी, बकुलाही, सई नदी, गोमती, तमसा, सेंगर, रिन्द, बेतवा, केन, चन्द्रवल से लेकर जम्मू की तवी, डल झील, झारखंड की स्वर्ण रेखा नदी, मध्य प्रदेश की बिछिया, महारष्ट्र की मीठी नदी, आसाम से ब्रह्मपुत्र समेत 108 नदियों का जल शामिल है।

शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द ने कहा कि देश और दुनिया के सामने जल संकट बड़ी चुनौती के रूप में सामने खड़ा है। धरती के ऊपर और धरती के नीचे पानी खत्म हो रहा है। तेजी से पेड़ कट रहे हैं। इसलिए धरती को बुखार (ग्लोबल वार्मिंग) चढ़ने लगा है।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के पीछे एक बड़ा कारण है देश की छोटी नदियों और ताल तलैया का सूख जाना और नदियों में सीवर का पानी छोड़ना।

टॅग्स :कुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVideo: कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, पुलिस से मांगी थी मदद

पूजा पाठत्रयंबकेश्वर-नासिक 2027 सिंहस्थ कुंभ मेलाः पुरोहित-कनिष्ठ सहायक पुरोहित पाठ्यक्रम शुरू, हर वर्ग सदस्य कर सकते कोर्स?, जानिए योग्यता और आयु सीमा

पूजा पाठHaridwar Ardh Kumbh 2027: अखाड़ा परिषद ने शाही स्नान का कार्यक्रम घोषित किया, तैयारियां जारी

पूजा पाठKumbh Mela: प्रयागराज के बाद अब कहां और कब लगेगा कुंभ मेला? जानें यहां

भारतNashik Simhastha Kumbh Mela 2027: एआई से भीड़ को कंट्रोल करेंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस?, नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर बुलाई बैठक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब