लाइव न्यूज़ :

मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से किया गया फोन, शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 30, 2020 10:10 IST

मुंबई 26/11 आंतकी हमला: मुंबई के ताज होटल 2008 में 26 नवंबर को एक आतंकी हमला हुआ था। भारत के इतिहास के सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक था। जिसमें 166 लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देताज होटल प्रशासन ने धमकी भरे कॉल की सूचना पुलिस को दी। धमकी भरा फोन पाकिस्तान से आया है। पुलिस को जैसे ही ताज होटल को उड़ाने की धमकी वाली सूचना मिली मुंबई पुलिस पूरे होटल की सुरक्षा का मुआयना किया है।

मुंबई:मुंबई के होटल ताज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। होटल ताज के अलावा मुंबई के होटल कोलाबा और ताज लैंड्स एंड को भी ये धमकी भरा फोन कॉल आया है। ताज होटल को उड़ाने की धमकी भरा कॉल बीती रात (29 जून) 12.30 बजे पाकिस्तान से किया गया है। धमकी के बाद शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर पॉश इलाकों में ज्यादा सुरक्षा बढ़ाई गई है। रात 12.30 बजे होटल ताज पैलेस के स्टाफ ने कॉल रिसीव किया। कॉल करने वाले शख्स ने बोला कि वह आतंकी संगठन लश्कर-ए तैयबा का सदस्य है। कॉल पर शख्स ने कहा कि होटल पर उनके लोगों द्वारा हमला किया जाएगा और उसे उड़ा दिया जाएगा जैसे कि नवंबर 2008 में हुआ था।

रात भर मुंबई पुलिस ने ताज होटल की सुरक्षा का किया मुआयना

ताज होटल प्रशासन ने फौरन इस बात की सूचना मुंबई पुलिस को दी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने पूरे होटल की सुरक्षा का मुआयना किया है। होटल के आस-पास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस ने होटल में रात से ही सुरक्षा कड़ी कर दी है। होटल में आने-जाने वाले मेहमानों पर पुलिस नजर रख रही है।

मुंबई पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हालांकि कोरोना वायरस की वजह से होटल में कम ही मेहमान आ रहे हैं लेकिन फिर भी पुलिस चौकनी है। आने-जाने वाले हर मेहमान से पुलिस पूछताछ भी कर रही है। कराची में पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हुए आतंकी हमले के बाद मुंबई में यह फोन कॉल आने के बाद से पुलिस अलर्ट हो गई है। कराची में भारी हथियारों से लैस चार उग्रवादियों ने स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार (28 मई) की सुबह हमला कर दिया, जिसमें तीन सुरक्षा गार्ड और एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बांद्रा के होटल ताज लैंड्स एंड में भी पाकिस्तान से ही फोन आया था। यहां तक की खबर है कि दोनों जगह एक ही फोन नंबर से कॉल आया था। घमकी भी एक ही अंदाज में दी गई थी। 

मुंबई ताज होटल 2008 हमले की तस्वीर

26/11 आंतकी हमला

26 नवंबर 2008 को मुंबई के ताज होटल पर आतंकी हमला हुआ था। भारत के इतिहास के सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक था। जिसमें 166 लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हुए थे।पाकिस्तान के 10 भारी हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा के आंतकवादी समुद्र के सहारे मुंबई आए थे।  26 नवंबर, 2008 को उन्होंने मुंबई के अलग-अलग जगहों पर तबाही मचाई। एक आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था, जिसे बाद में फांसी दे दी गई थी। 

टॅग्स :मुंबई26/11 मुंबई आतंकी हमले
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत