मुंबई में बारिशः मरीन लाइन्स पर दो लोग समुद्र में डूबे,  सर्च ऑपरेशन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 6, 2019 05:10 PM2019-07-06T17:10:15+5:302019-07-06T17:10:15+5:30

नौसेना और पुलिस की टीम द्वारा दोनों युवकों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण पूरा शहर पानी-पानी हो गया है।

Mumbai: Rescue operation underway at Marine Drive for two people who have drowned here. | मुंबई में बारिशः मरीन लाइन्स पर दो लोग समुद्र में डूबे,  सर्च ऑपरेशन जारी

 नौसेना और पुलिस की टीम द्वारा दोनों युवकों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Highlightsबारिश की वजह से मुंबई के मलाड, कल्याण और पुणे शहर में ज्यादा बारिश की वजह से दीवारें भी गिर गई थीं। दीवार ढहने की वजह से कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल भी हो गए थे।

मुंबई में बारिश के साथ हादसे बढ़ गए हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मूसलाधार बारिश से हर कोई बेहाल है। इस बीच, मुंबई के मरीन लाइन्स पर दो लोग समुद्र में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है।

 नौसेना और पुलिस की टीम द्वारा दोनों युवकों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। बारिश की वजह से मुंबई के मलाड, कल्याण और पुणे शहर में ज्यादा बारिश की वजह से दीवारें भी गिर गई थीं। 


दीवार ढहने की वजह से कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल भी हो गए थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया था। मुख्यमंत्री ने BMC के दफ्तर पहुंचकर भी हालात का जायजा लिया था।

Web Title: Mumbai: Rescue operation underway at Marine Drive for two people who have drowned here.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे