Tree City Mumbai: पेड़ों का शहर बना मुंबई, संयुक्त राष्ट्र से मिला ‘ट्री-सिटी ऑफ द वर्ल्ड’ का खिताब

By रुस्तम राणा | Published: April 12, 2022 08:39 PM2022-04-12T20:39:09+5:302022-04-12T21:24:52+5:30

मुंबई को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (यूएन) द्वारा आर्बर डे फाउंडेशन के साथ संयुक्त रूप से '2021 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड' के रूप में मान्यता दी गई है।

Mumbai recognizes as the ‘2021 Tree City of the World’ by the UN | Tree City Mumbai: पेड़ों का शहर बना मुंबई, संयुक्त राष्ट्र से मिला ‘ट्री-सिटी ऑफ द वर्ल्ड’ का खिताब

Tree City Mumbai: पेड़ों का शहर बना मुंबई, संयुक्त राष्ट्र से मिला ‘ट्री-सिटी ऑफ द वर्ल्ड’ का खिताब

Highlightsसंयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (यूएन) द्वारा दिया गया मुंबई को ये खिताबमहाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने की बीएमसी की प्रशंसा

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अब 'दुनिया की ट्री सिटी' बन गई है। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से उसे 2021 के लिए 'ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड' का खिताब मिल गया है। मंगलवार को ग्रेटर मुंबई नगर निगम के जनसंपर्क विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि मुंबई को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (यूएन) द्वारा आर्बर डे फाउंडेशन के साथ संयुक्त रूप से '2021 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड' के रूप में मान्यता दी गई है।

महाराष्ट्र राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने नगर आयुक्त डॉ इकबाल सिंह चहल से मुलाकात की और संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में आर्बर डे फाउंडेशन द्वारा प्राप्त प्रशस्ति पत्र की एक प्रति सौंपी। इस दौरान ठाकरे ने पर्यावरण के लिए बीएमसी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

बता दें कि, मुंबई में 1 लाख 80 से ज्यादा वृक्ष हैं जिसमें बड़े पैमाने में वृक्ष सड़क किनारे लगे हैं। वहीं बीएमसी हर साल मॉनसून से पहले हादसों को टालने के लिए वृक्षों की छठनी करवाती है। लेकिन अब बीएमसी बीमार पेड़ों का इलाज भी करने वाली है। ताकि वृक्षों को बचाया जा सकें।
 

Web Title: Mumbai recognizes as the ‘2021 Tree City of the World’ by the UN

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे