मुंबई में बारिश का कहर जारी, ढहे मकान, पानी से भरे कई इलाके
By धीरज पाल | Published: July 8, 2018 08:50 PM2018-07-08T20:50:01+5:302018-07-08T20:50:01+5:30
मुंबई के कई इलाकों पानी से भर गए हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई के बहुत से इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है।
नई दिल्ली, 8 जुलाई: मुंबई में बारिश ने एक बार फिर अपना कहर बरपना शुरू कर दिया है। भारी बारिश से मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई के कई इलाकों पानी से भर गए हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई के बहुत से इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। इतना ही नहीं भारी बारिश की वजह से कुर्ला में स्थित कई मकान गिर गए। हालांकि किसी भी प्रकार की मानव क्षति नहीं पहुंची है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिग्रेड की टीम पहुंच चुकी है। मकान गिरने से मलबा सड़क पर आ गया था जिसे हटाने का कार्य जारी है। बारिश सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि देशभर के कई प्रदेशों में हो रही है।
Mumbai: Portion of a three-storey building collapses in Kurla area, fire brigade and police are present at the spot. No injuries have been reported. pic.twitter.com/iUQTqdEpa5
— ANI (@ANI) July 8, 2018
मध्य प्रदेश में भारी बारिश
मुंबई में ही नहीं बल्कि भोपाल में भी भारी बारिश हो रही है। भोपाल में बारिश के साथ-साथ तुफान भी है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। भोपाल के कई क्षेत्रों में भारी बरसात हुई है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, यातायात भी ठप्प रहा।
Bhopal: Heavy rainfall lashes the city. #MadhyaPradeshpic.twitter.com/oMvB31tNcR
— ANI (@ANI) July 8, 2018
मौसम विभाग ने किया था अलर्ट
इससे पहले मौसम विभा ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, गोवा, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने गोवा और कोंकण के इलाकों में अगले 24 घंटो में भारी बारिश की संभावना जताई है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!