चलती कार में खिड़की से निकलकर युवक कर रहे थे स्टंट, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Published: June 10, 2019 09:33 AM2019-06-10T09:33:15+5:302019-06-10T09:33:15+5:30

7 जून (शुक्रवार ) को कार्टर रोड में एक चलती कार की खिड़की से निकलकर लोग स्टंट कर रहे थे। इस ममाले में खार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

Mumbai police arrested Three persons perform stunts in moving car. Case registered. Car seized | चलती कार में खिड़की से निकलकर युवक कर रहे थे स्टंट, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवक कार्टर रोड में एक चलती कार की खिड़की से निकलकर लोग स्टंट कर रहे थे।

Highlightsपुलिस ने मामला दर्ज करते हुए स्टंट में इस्तेमाल हुई कार को भी जब्त कर लिया। बीते महीने लोकल ट्रेन में स्टंटबाजी करने वाले दो लड़कों का विडियो वायरल हुआ था।

मुंबई पुलिस ने रविवार रात चलती हुई कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करने वाले तीन युवकों को गिफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर कार को भी सीज कर लिया है। 

इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने इस घटना का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसे हैशटैग रील वर्सेज रियर के साथ पोस्ट किया है। 

दरअसल, 7 जून (शुक्रवार ) को कार्टर रोड में एक चलती कार की खिड़की से निकलकर लोग स्टंट कर रहे थे। इस मामले में खार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए स्टंट में इस्तेमाल हुई कार को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद सुलतान शेख, समीर सहीबोले, अनस शेख के रूप में हुई है।




बीते महीने लोकल ट्रेन में स्टंटबाजी करने वाले दो लड़कों का विडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। ये दोनों नाबालिग थे। 

Web Title: Mumbai police arrested Three persons perform stunts in moving car. Case registered. Car seized

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे