मुंबईः सुबह छह बजे से पहले मस्जिदों से अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल, दो घटनाओं में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 7, 2022 09:12 PM2022-05-07T21:12:21+5:302022-05-07T21:13:18+5:30

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37 (1) (3) और ध्वनि प्रदूषण नियम की 33 (आर) (3) के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Mumbai loudspeakers Use azaan mosques before 6 am case registered against three people two incidents | मुंबईः सुबह छह बजे से पहले मस्जिदों से अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल, दो घटनाओं में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सांताक्रूज पश्चिम में लिंकिंग रोड मस्जिद पर शुक्रवार की सुबह 5:35 बजे हुई।

Highlightsमुंबई पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।नूरानी मस्जिद से लाउडस्पीकर का उपयोग करके सुबह 5:15 बजे अजान दी गई, जो उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन है।रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच ध्वनि प्रदूषण पर प्रतिबंध रहता है।

मुंबईः यहां सुबह छह बजे से पहले मस्जिदों से अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन किये जाने की दो घटनाओं में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

 

मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बांद्रा पश्चिम में नूरानी मस्जिद से लाउडस्पीकर का उपयोग करके सुबह 5:15 बजे अजान दी गई, जो उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन है।

उन्होंने बताया कि शीर्ष अदालत के निर्देशों के तहत रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच ध्वनि प्रदूषण पर प्रतिबंध रहता है। उन्होंने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37 (1) (3) और ध्वनि प्रदूषण नियम की 33 (आर) (3) के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि दूसरी घटना सांताक्रूज पश्चिम में लिंकिंग रोड मस्जिद पर शुक्रवार की सुबह 5:35 बजे हुई। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति प्राप्त की थी, लेकिन उन्होंने ध्वनि प्रदूषण से जुड़े रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक ध्वनि प्रदूषण पर प्रतिबंध संबंधी नियम का उल्लंघन किया। अधिकारी ने बताया कि इन दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में जांच जारी है। 

Web Title: Mumbai loudspeakers Use azaan mosques before 6 am case registered against three people two incidents

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे