मुंबईः ब्रेक फेल होने के बाद सरकारी बस ने कई वाहनों, दुकानों को मारी टक्कर, 5 घायल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 10, 2022 09:36 AM2022-08-10T09:36:54+5:302022-08-10T09:42:28+5:30
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना संतोष नगर से कुर्ला जा रही बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। बस ने सड़क किनारे एक दुकान को भी टक्कर मारी है।
मुंबई: मुंबई के गोरेगांव में बेस्ट बस के खड़ी वाहनों को टक्कर मारने के बाद 5 लोग घायल हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब बेस्ट बस चालक बस पर से नियंत्रण खो दिया। मंगलवार गोरेगांव के डिंडोशी इलाके में बेस्ट बस चालक के नियंत्रण खोने के बाद बस वहां मौजूद कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे एक पेड़ में जा टकराई। इस हादसे में कम से कम पांच लोग घायल हो गए।
ANI के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि दुर्घटना संतोष नगर से कुर्ला जा रही बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। बस ने सड़क किनारे एक दुकान को भी टक्कर मारी है। पुलिस के अनुसार, एक रिक्शा चालक के साथ बस के दो यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिंडोशी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।