मुंबईः ब्रीच कैंडी के नजदीक शोरूम लगी भीषण आग

By खबरीलाल जनार्दन | Published: April 20, 2018 06:51 PM2018-04-20T18:51:48+5:302018-04-20T18:51:48+5:30

दक्षिण मुंबई के भुलाभाई देसाई रोड स्‍थ‌ित एक कमर्शियल बि‌‌ल्डिंग में शुक्रवार को भीषण आग लग गई।

Mumbai: A furious fire near showroom near Breach Candy | मुंबईः ब्रीच कैंडी के नजदीक शोरूम लगी भीषण आग

मुंबईः ब्रीच कैंडी के नजदीक शोरूम लगी भीषण आग

मुंबई, 20 अप्रैलः दक्षिणी मुंबई के भुलाभाई देसाई रोड स्थित ब्रीच कैंडी के नजदीक एक कमर्शियल बिल्डिंग में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग अॅडोनिल्का और रूप सन्स शॉप के पिछे गोडाउन में लगी है। आग लगने के कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पर दमकल की छह गाड़ियां और एक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं।

फायर ऑफिसर एस डी सावंत की लोकमत को दी गई जानकारी के अनुसार भारी अर्थ‌िक नुकसान हुआ है। अच्छी खबर यह है कि आग लगने से किसी की झुलसने की खबर नहीं है। मौके पर फिलहाल चार फायर इंजी‌नियर, वाटर टैंकर, एम्बुलेंस आदि मौजूद हैं।

मुंबई इससे पहले कमला मिल्स परिसर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। उससे पहले मोनोरेल, डंपिंग यार्ड से लेकर साकीनाका की मिठाई की दुकान और अब पब में आग लगी थी। बीते साल दिसंबर में दक्षिणी मुंबई के वाल्केश्वर इलाके में 32 मंजिला इमारत ‘रिगल टॉवर’ में आग लग गई थी।

Web Title: Mumbai: A furious fire near showroom near Breach Candy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई