मुंबई : शादी का झांसा देकर सहकर्मी से बलात्कार करने के आरोप में पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज

By भाषा | Published: April 17, 2021 03:51 PM2021-04-17T15:51:20+5:302021-04-17T15:51:20+5:30

Mumbai: A case has been registered against a policeman for allegedly raping a colleague with the promise of marriage. | मुंबई : शादी का झांसा देकर सहकर्मी से बलात्कार करने के आरोप में पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज

मुंबई : शादी का झांसा देकर सहकर्मी से बलात्कार करने के आरोप में पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज

मुंबई, 17 अप्रैल दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में अपनी सहकर्मी को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने के आरोप में एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के एक थाने में पदस्थापित महिला अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और ठगी की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामला प्रकाश में आया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था और फिर उससे बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि भादंसं की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (ठगी) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: A case has been registered against a policeman for allegedly raping a colleague with the promise of marriage.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे