पाकिस्तानी सैनिकों के साथ युद्धाभ्यास कर रहे भारतीय जवान, रूस में चल रहे बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का VIDEO आया सामने

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: September 20, 2019 07:04 PM2019-09-20T19:04:17+5:302019-09-20T19:04:17+5:30

रूस में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के हिस्से के रूप में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास चल रहा है। इसमें भारत, रूस, चीन और पाकिस्तान के जवान भी हिस्सा ले रहे हैं। सैन्य अभ्यास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Multinational Military Exercise ‘TSENTR-2019’: India Pakistan take part along with Russia & other nations | पाकिस्तानी सैनिकों के साथ युद्धाभ्यास कर रहे भारतीय जवान, रूस में चल रहे बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का VIDEO आया सामने

बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का एक दृश्य। (समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट गए वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट)

Highlightsरूस में चल रहे बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारत और पाकिस्ता के जवान भी शामिल हैं।बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युद्ध का मंजर दिखाई दे रहा है।

रूस में चल रहे बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘TSENTR-2019’ का एक एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा चौंकाने वाला लगता है। वीडियो में कई लड़ाकू हेलिकॉप्टर, गोलियों के चलने की आवाज और धमाकों से उठता धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संघाई को-ऑपरेशन संगठन की मिलिट्री ड्रिल में  अन्य देशों के अलावा भारत, रूस, चीन और पाकिस्तान की सेना हिस्सा लिया है। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह युद्धाभ्यास रूसी सैनिकों को प्रशिक्षण देना हिस्सा है, जोकि हर वर्ष आयोजित होता है। 

वीडियो में दिख रहा दृश्य युद्ध पर बनी किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन सरीखा लगता है। एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए एक मिनट 31 सेकेंड के वीडियो में दर्जनों सैन्य हेलिकॉप्टर और जमीन पर रेंगते टैंक दिखाई दे रहे हैं। गोलियों के चलने की आवाज सुनाई दे रही है और तोप की नाल से चिंगारी छोड़ता हुआ गोला दिखा दे रहा है, जिसके फलस्वरूप जमीन से उठता धुएं के गुबार दिखाई देता है। 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के लिए चुनौती बन रहे आतंकवाद का सामना करने के लिए कई देश मिलकर युद्धाभ्यास कर रहे हैं। हाल में भारतीय सेना के जवान अमेरिका में थे। जहां टैकोमा के लेविस मैककॉर्ड के सयुंक्त सैन्य शिविर में भारत और अमेरिकी सैनिकों ने युद्धाभ्यास किया था। अमेरिका में भारतीय जवानों ने 5 से 18 सितंबर तक सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया था। रूस में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 23 सितंबर तक चलेगा। 

चूंकि जम्मू-कश्मीर में सीमा से सटे इलाकों में पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसके कारण भारत और पाकिस्तान की तल्खी में नरमी आने के आसार नहीं दिख रहे हैं, बावजूद इसके रूस में चल रहे बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं को साथ में आना पड़ रहा है। 

Web Title: Multinational Military Exercise ‘TSENTR-2019’: India Pakistan take part along with Russia & other nations

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे