यूपीः युवती के साथ दो लोग कर रहे थे छेड़खानी, बुजुर्ग पिता ने विरोध किया तो मार दी गोली
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 4, 2018 12:27 PM2018-06-04T12:27:48+5:302018-06-04T12:28:39+5:30
छेड़खानी का विरोध करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या। बेटी से छेड़खानी का कर रहे थे विरोध...
मुजफ्फरनगर, चार जूनः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर 65 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग की बेटी के साथ दो लोग छेड़खानी कर रहे थे जिसका उन्होंने विरोध किया था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि यह घटना रामपुरी इलाके में हुई। आरोपी किशनपाल और विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तलाश जारी है।
यह भी पढ़ेंः- अभिनेत्री ने बीजेपी अध्यक्ष को दी गालियां, वीडियो देख पुलिस ने किया गिरफ्तार
शनिवार को रामपुरी इलाके के रहने वाले किशनपाल और विशाल एक युवती से छेड़छाड़ कर रहे थे। युवती के पिता ने देखा तो छेड़छाड़ का विरोध करने लगा। इस बात से नाराज युवकों ने बुजुर्ग को गोली मार दी। मौके पर पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ेंः- हेल्थ ट्रेनिंग करने आई लड़की से सरकारी स्कूल के टीचर ने किया रेप, तस्वीरें सोशल मीडिया में की पोस्ट
पुलिस अधिकारी के मुताबिक किशनपाल और विशाल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। दोनों फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। सिंह ने बताया कि छेड़खानी का विरोध करने पर व्यक्ति की हत्या की गयी है। एसपी ने बताया कि आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है जहां पीड़ित रहता था।छेड़खानी और सरेआम गोली मारकर हत्या कर देने की घटनाएं दिखाती हैं कि प्रदेश में गुंडों के हौसले कितने बुलंद हैं!
PTI-Bhasha Inputs
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!