लाइव न्यूज़ :

कल्याण क्षेत्र में करीब नौ लाख उपभोक्ताओं पर एमएसईडीसीएल का 391 करोड़ रुपये बकाया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 11:44 IST

Open in App

महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) ने कहा कि कल्याण क्षेत्र में 8.79 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं का 391 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। इसमें ठाणे और पालघर जिलों के कुछ क्षेत्र भी शामिल हैं। एमएसईडीसीएल के कल्याण क्षेत्र के प्रमुख इंजीनियर धनंजय ओंडेकर ने इन सभी बिजली उपभोक्ताओं से बकाया भुगतान करने की अपील की और कहा कि कम्पनी वित्तीय समस्याओं का सामना कर रही है। शुक्रवार को जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में एमएसईडीसीएल के कल्याण क्षेत्र के अधिकारी ने कहा कि यह बकाया ‘लो टेंशन’ (एलटी) बिजली उपभोक्ताओं के हैं, जिनमें कृषि उद्देश्यों के लिए बिजली लेने वाले शामिल नहीं है। बकाया राशि का भुगतान ना होने के कारण कम्पनी को वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। विज्ञप्ति के अनुसार, इनके अलावा कई ग्राम पंचायतों को अभी तक 1,713 स्ट्रीट लाइट के लिए बिजली की खपत के लिए 127.07 करोड़ रुपये और 990 जलापूर्ति योजनाओं के लिए 2.83 करोड़ रुपये का भुगतान करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी