लाइव न्यूज़ :

'MP का नया नारा, बेटियों को BJP नेताओं से बचाओ, क्या यही है शिवराज मामा का सुशासन मॉडल?'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 19, 2018 20:09 IST

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि संघ कार्यकर्ता डॉ. पीयूष सक्सेना के खिलाफ विदिशा में 22 वर्षीय युवती ने यौन शोषण का प्रकरण दर्ज कराया।

Open in App

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संघ के खिलाफ फिर मोर्चा खोला है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने विदिशा के संघ कार्यकर्ता डॉ. पीयूष सक्सेना पर युवती द्वारा लगाए यौन शोषण के आरोप पर प्रकरण दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई न किए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा है कि क्या यही उनका विकास का मॉडल है?

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि संघ कार्यकर्ता डॉ. पीयूष सक्सेना के खिलाफ विदिशा में 22 वर्षीय युवती ने यौन शोषण का प्रकरण दर्ज कराया। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि आठ साल से उसके शारीरिक शौषण हो रहा है, यानि 14 वर्ष की उम्र से उसके साथ पीयूष सक्सेना द्वारा शोषण हो रहा था। 

इससे पहले भी हमने खुलासा किया था कि कैसे मध्यप्रदेश में मूक-बधिर नाबालिग बालिकाओं के साथ यौन शोषण हो रहा था और वीडियो में दिखाया गया था कि कैसे हास्टल संचालक व यौन शोषण के आरोपी अश्विनी शर्मा की पीठ थपथपाते हुए मुख्यमंत्री नजर आ रहे थे। यही महिला सुरक्षा को लेकर इनकी सोच है। क्या संघ और भाजपा से जुड़े होने के कारण पाक्सो एक्ट लगने के बाद भी इस व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो रही है? 

ठीक उसी तरह जैसे उत्तरप्रदेश में इनके विधायक पर पाक्सो एक्ट लगने के बाद पुलिस और सरकार का संरक्षण दिया गया और उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई? हमारा सीधा आरोप है कि सरकार के संरक्षण के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। सरकार उसे बचा रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में एनसीआरबी के अनुसार लगभग पांच हजार बलात्कार के मामले प्रतिवर्ष सामने आते हो, जिस प्रदेश में सरकार के विधायक महिलाओं को ही बलात्कार का कारण बताते हैं, उस प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जो धोखा सरकार द्वारा किया जा रहा है, उसको हम जनता के सामने रखना चाहते हैं। 

भाजपा ने कांग्रेस एवं मीडिया का दबाव बनने के बाद महज खानापूर्ति करते हुए पीयूष सक्सेना को केवल 6 वर्ष के लिए पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया है। इसका अर्थ है कि उक्त समय के बाद फिर उन्हें भाजपा में शामिल किया जा सकता है।

प्रियंका ने किए सवाल

* यह क्यों होता है कि मध्यप्रदेश में मामाजी बलात्कारियों की कभी पीठ थपथपाते हैं तो कभी उनके साथ खड़े नजर आते हैं?

* पाक्सो एक्ट लगने के बाद भी यह आरोपी फरार कैसे हो गया? क्या यहां भी कुलदीपसिंह सेंगर मॉडल लागू किया जा रहा है?

* क्या आरोपी को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है? मीडिया एवं कांगे्रस के दखल के बाद ही कार्यवाही क्यों की गई, पहले क्यों नहीं ?

* पांच हजार बलात्कार के मामले हर साल आने पर भी सरकार हाथ बांधे क्यों बैठी रहती है?

* महिलाओं के अपमानजनक बयान देने वाले नेता कैलाश विजयवर्गीय तथा पन्नालाल शाक्य जैसे लोगों को पार्टी से निकालने की कार्यवाही क्यों नहीं की जाती। क्या ऐसे घिनौने और प्रदेश को शर्मसार कर देने वाले बयानों के साथ एवं बलात्कारियों के साथ भाजपा मजबूती से खड़ी हुई है? 

टॅग्स :कांग्रेसशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह