लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनावः कांग्रेस नेता ने खाया जहर तो भाजपा नेता ने की आत्मदाह की कोशिश, ये था कारण

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 10, 2018 17:58 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के सियासी रण में हर कोई चुनाव लड़ने की चाहत में टिकट की उम्मीद लगाए बैठा था, लेकिन टिकट कटते ही अब नाराजगी का उबाल फूट पड़ा है, जिससे राजनीतिक पार्टियों में बवाल मचा हुआ है. नेता दल बदल रहे हैं, कुछ निर्दलीय मैदान में उतर गए.

इस बीच टिकट कटने से आहत एक कांग्रेस नेता ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है, जिससे हड़कंप मच गया है. ग्वालियर में कांग्रेस नेता प्रेम सिंह कुशवाह ने टिकट कटने से आहत होकर जहर खा लिया. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. वैसे, कुशवाह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

वहीं, गुरुवार को जबलपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर एक प्रत्याशी ने टिकट नहीं मिलने पर नाराज होकर आत्मदाह का प्रयास किया. भाजपा नेता अवतार सिंह गुरु वार की दोपहर लगभग 12.30 बजे पार्टी ऑफिस के बाहर पहुंचे. वहां उन्होंने पार्टी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

पुलिस के मुताबिक अवतार सिंह अपने साथ केरोसिन लेकर पहुंचे थे. जबलपुर पश्चिम से किसी अन्य प्रत्याशी को दिए गए टिकट का विरोध करते हुए सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. इसके बाद उन्होंने आत्मदाह की कोशिश की. अवतार सिंह ने अपने ऊपर केरोसिन डाला और आग लगाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया.

इसी दौरान वह बेहोश हो गए. उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि बब्बू सिंह को गलत तरीके से भाजपा ने टिकट दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रेमसिंह कुशवाह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की प्रतिमा के सामने नदी गेट पर जहर खा लिया. जहर खाने की जानकारी लगते ही लोगों ने तत्काल उन्हें जयारोग्य अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया.

प्रेम सिंह कुशवाह ग्वालियर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं. वे जिला कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस में कई पदों पर रहे हैं. कुछ समय पहले तक वे प्रदेश कांग्रेस में महामंत्री थे. अभी वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हैं. जानकारी के अनुसार प्रेमसिंह कुशवाह ग्वालियर दक्षिण और ग्वालियर पूर्व विधानसभा से टिकट मांग रहे थे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें कहीं से टिकट नहीं दिया.

बीते रोज ग्वालियर दक्षिण से सुरेश पचौरी समर्थक प्रवीण पाठक का टिकट घोषित होते उनकी आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई और आज उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठा लिया.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब