लाइव न्यूज़ :

MP ki Taja Khabar: मध्य प्रदेश में डॉक्टर सहित 6 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले, संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया गया

By निखिल वर्मा | Updated: April 9, 2020 16:18 IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों में भी देखे जा रहे हैं. इंदौर में आज ही कोरोना वायरस के चलते एक डॉक्टर की मौत हुई है जबकि भोपाल में कई स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 से संक्रमित हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी भोपाल में 91 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जिनमें 45 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं.मध्य प्रदेश से इंदौर-भोपाल के अलावा, दिल्ली में कई स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी इलाके में एक डॉक्टर और उसकी पत्नी सहित छह लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। मरीजों को क्वारंटाइन और उनके संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। संक्रमित लोगों में डॉक्टर की पत्नी भी शामिल हैं। यह जानकारी होशंगाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर जैसानी ने दी है। इससे पहले आज सुबह इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये 62 वर्षीय डॉक्टर की मौत हो गई थी। 

इंदौर में शहर में इस संक्रमण की चपेट में आने के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 22 पर पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि 62 वर्षीय जनरल फिजिशियन ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। वह जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे। 

उन्होंने कहा, " हमें संदेह है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दम तोड़ने वाले डॉक्टर कोविड-19 के किसी मरीज के इलाज के दौरान उसके संपर्क में आये होंगे। हम पता लगा रहे हैं कि वह इस संक्रमण की चपेट में कैसे आये थे।" प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने से किसी डॉक्टर की मौत का संभवतः पहला मामला है। 

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के बुधवार शाम जारी बुलेटिन में शहर में कोविड-19 के जिन 40 नये मरीजों की जानकारी दी गयी थी, उनमें 62 वर्षीय डॉक्टर भी शामिल थे। बुलेटिन के मुताबिक 62 वर्षीय मरीज में कोरोना वायरस के लक्षण थे। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि वे कोविड-19 के किस मरीज के संपर्क में आये थे।

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो कुछ दिन पहले बनाया गया था। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद बृहस्पतिवार सुबह दम तोड़ने वाले 62 वर्षीय डॉक्टर इस वीडियो में दावा कर रहे थे कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके घर में अपने परिवार के साथ बैठे हैं। इंदौर में अब तक कोरोना वायरस के 213 मामले सामने आए हैं। 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौरमध्य प्रदेशडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत