लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः राहुल गांधी की मौजूदगी में भिड़ गए कांग्रेस के दो बड़े नेता, ये बताई जा रही वजह

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 1, 2018 13:24 IST

निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 2 नवंबर को प्रदेश में चुनाव की अधिसूचना जारी होगी । इसके साथ ही प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जोकि नौ नवंबर तक चलेगी।

Open in App

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो रही है और यह 9 नवंबर तक जारी रहेगी। इस बीच कांग्रेस पार्टी को सूबे के चुनाव में उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी इस स्थिति में फंसी हुई है कि किसे मैदान में उतारा जाए और किसका नाम लिस्ट में शामिल नहीं किया जाए। 

इसी सिलसिले में बुधरात देर शाम कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक बुलाई थी, जिसमें पार्टी अध्य्क्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। बैठक के दौरान उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर चल रही चर्चा में प्रदेश के दो बड़े नेता आपस में उलझ गए और यह चर्चा बहस में बदल गई।

खबरों के अनुसार,  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच तीखी बहस हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों नेता अपने-अपने उम्मीदवारों को टिकट देने को लेकर उलझ गए और आपस में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई है। वहीं, राहुल गांधी ने मामले को सुलझाने की कोशिक की।

उन्होंने दोनों के बीच हुए विवाद को लेकर तीन सदस्यीय समिति के गठन करने की घोषणा कर दी, जिसमें अशोक गहलोत, वीरप्पा मोइली और अहमद पटेल का नाम बताया जा रहा है और यह समिति विवाद को सुलझाने में लगी हुई है। 

हालांकि मैं यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के दो दिग्गज नेता भिड़ने के बाद बैठक देर रात तक चली है और आपसी विवाद सुलझाया नहीं जा सका है। इसके बाद पार्टी ने गुरुवार (1 नवंबर) को फिर से बैठक शुरू की है और विवाद को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आपको बता दें, निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 2 नवंबर को प्रदेश में चुनाव की अधिसूचना जारी होगी । इसके साथ ही प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जोकि नौ नवंबर तक चलेगी। वहीं, राज्य में 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। इस तरह अब प्रदेश में मतदान के लिए महीने भर से कम का समय बचा है। इसके बावजूद भी पिछले चुनाव की तरह इस बार राज्य में चुनावी माहौल नदारद है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियादिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह