मध्य प्रदेश के नीमच में बवाल, दो गुटों में झड़प, पथराव और आगजनी के बाद धारा 144 लागू, कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त
By अनिल शर्मा | Published: May 17, 2022 08:43 AM2022-05-17T08:43:28+5:302022-05-17T09:24:52+5:30
नीमच के एसपी ने कहा कि झड़प के दौरान, कुछ लोगों ने पथराव किया जिसमें 3-4 मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
नीमचः मध्य प्रदेश के नीमच में दो गुटों में सोमवार रात जमकर पथराव और झड़पे हुईं जिसके बाद वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए वहां धारा 144 लागू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने एक दरगाह के पास भगवान हनुमान की एक मूर्ति रख दी थी, जिसके कारण पुराने कचारी क्षेत्र में दो समूहों में झड़प हो गई थी। नीमच के एसपी ने कहा कि झड़प के दौरान, कुछ लोगों ने पथराव किया जिसमें 3-4 मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
Madhya Pradesh | After a dispute between two parties, prohibitory orders under section 144 implemented in Neemuch. pic.twitter.com/WlSjg9WSCo
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 17, 2022
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग यहां जमा थे उनमें बहसबाजी चल रही थी इसलिए दोनों पक्षों को कंट्रोल रूम बुलाया गया था लेकिन तभी कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। फिलहाल पुलिस अधिकारी वीडियो फुटेज के जरिए अराजकतत्वों की तलाश में जुटे हैं।
नीमच के एसपी ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर क्षेत्र में 5 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, रिजर्व पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। वज्र वाहन भी तैनात किया गया है। दो पक्षों के बीच विवाद के बाद नीमच में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू हो चुका है।