लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: न तो एम्बुलेंस मिली, न ही इलाज, दोपहिया वाहन पर 60 वर्षीय मरीज ने तोड़ा दम: परिजन

By भाषा | Updated: April 15, 2020 05:57 IST

मृतक के परिजन का आरोप है कि परमार्थिक अस्पताल के परिसर में एम्बुलेंस खड़ी होने के बावजूद उन्हें इस वाहन की सेवा मुहैया कराने से इनकार कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएमवायएच के अधीक्षक प्रमेंद्र ठाकुर ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मरीज की इस अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।दोपहिया वाहन पर दम तोड़ने वाले मरीज को सोशल मीडिया पर कोविड-19 का संदिग्ध बताया जा रहा है।

इंदौरकोविड-19 से जूझ रहे मध्यप्रदेश के इंदौर में कथित रूप से वक्त पर इलाज नहीं मिलने से मंगलवार को 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। उसके परिजनों का आरोप है कि उन्हें एम्बुलेंस भी नसीब नहीं हो पायी और वे उसे दोपहिया वाहन पर बिठाकर इलाज के लिये अस्पताल-दर-अस्पताल भटकते रहे। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। उसमें सरकारी महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के परिसर में मरीज की बेसुध देह को उसके परिवार की दो बेहाल महिलाएं संभाले दिखायी दे रही हैं।

वीडियो में एक पुरुष तीमारदार आरोप लगा रहा है कि अचानक मरीज की तबीयत बिगड़ने पर उसे दोपहिया वाहन से क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल ले जाया गया था। लेकिन उसे वहां से लौटा दिया गया। यह अस्पताल परमार्थिक ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता है। इस शख्स का आरोप है कि परमार्थिक अस्पताल के परिसर में एम्बुलेंस खड़ी होने के बावजूद उन्हें इस वाहन की सेवा मुहैया कराने से इंकार कर दिया गया। नतीजतन मजबूरी में मरीज को वहां से दोपहिया वाहन पर ही एमवायएच लाया गया। लेकिन उसकी इस सरकारी अस्पताल में भी सुध नहीं ली गयी।

एमवायएच के अधीक्षक प्रमेंद्र ठाकुर ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मरीज की इस अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। दोपहिया वाहन पर दम तोड़ने वाले मरीज को सोशल मीडिया पर कोविड-19 का संदिग्ध बताया जा रहा है। लेकिन एमवायएच के डॉक्टर इस बात से इंकार कर रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि जांच की जा रही है कि मरीज की मौत किन हालात में किस बीमारी से हुई। उन्होंने कहा कि परमार्थिक अस्पताल पर मृतक के परिजनों के लगाये गये आरोपों की भी जांच की जा रही है।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप