लाइव न्यूज़ :

MP Floor Test Ki Taja Khabar: शिवराज सिंह चौहान ने डिनर पार्टी कैंसिल किया, एक-दो दिन में सरकार पर फैसला

By धीरज पाल | Updated: March 20, 2020 20:25 IST

Open in App

भोपाल: मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार का आज विधानसभा में शक्ति परीक्षण (Floor Test) होना है। इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायक दलों की बैठक बुलाई। वहीं, फ्लोर टेस्ट को लेकर कमलनाथ आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बताते चलें कि विधानसभा में शक्ति परीक्षण दो से पांच बजे के बीच हो सकता है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि कमलनाथ सरकार 20 मार्च को शक्ति परीक्षण कराए। इस बाबत कांग्रेस और बीजेपी ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है। 

मध्य प्रदेश फ्लोर टेस्ट की ताजातरीन खबरों के लिए जुड़े रहें लोकमत न्यूज की लाइव ब्लॉग से...

20 Mar, 20 07:16 PM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिए जाने को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य की जनता की जीत बताया। सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश में आज जनता की जीत हुई है। मेरा सदैव ये मानना रहा है कि राजनीति जनसेवा का माध्यम होना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार इस रास्ते से भटक गई थी। सच्चाई की फिर विजय हुई है। सत्यमेव जयते।’’

20 Mar, 20 07:14 PM

लोकसभा ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान का समर्थन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल देश की जनता से संवाद कर कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच डर के बजाय सावधानी बरतने की अपील की और लोकसभा प्रधानमंत्री के संकल्प और आह्वान के साथ है। अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया कोरोना के संकट से जूझ रही है और ऐसे में भारत भी हर संभव प्रयास इससे निपटने के लिए कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से संवाद कर इस माहौल में डर के बजाय सावधानी बरतने की अपील की। बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस प्रतिकूल स्थिति में कई उपाय, कार्यक्रम बताए हैं और जनता कर्फ्यू लगाने का आह्वान जनता से किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के साथ है। सभी दलों की इसमें सहमति है। हमारे लोकतंत्र की यह खूबी है कि संकट के समय हम सभी साथ होते हैं।’’

20 Mar, 20 06:58 PM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को सौंप दिया है। राजभवन सूत्रों ने बताया, ‘‘कमलनाथ ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है।’’ उच्चतम न्यायालय द्वारा मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष एन पी प्रजापति को शक्ति परीक्षण के लिये शुक्रवार को सदन का विशेष सत्र बुलाये जाने और यह प्रक्रिया शाम पांच बजे तक पूरी करने के निर्देश दिये जाने के बाद कमलनाथ ने फ्लोर टेस्ट से बचने के लिए यह इस्तीफा दिया है। शक्ति परीक्षण के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र शुक्रवार दोपहर दो बजे बुलाई गई थी, लेकिन कमलनाथ ने इससे करीब 40 मिनट पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मालूम हो कि ज्योतिरादित्या सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के 11 मार्च को विधायक के पद से अपना त्यागपत्र देने से सियासी संकट पैदा हुआ। इनमें से छह के इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष ने तुरंत कर लिये थे, जबकि 16 बागी विधायकों के इस्तीफे कल देर रात को मंजूर हुए थे। इससे कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गई थी। ये सभी विधायक वर्तमान में बेंगलुरु में ठहरे हुए हैं।

20 Mar, 20 06:43 PM

मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद से कमलनाथ के इस्तीफे के बाद शुक्रवार दोपहर विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले गुरुवार को उच्चतम न्यायालय ने विधानसभा अध्यक्ष को शुक्रवार शाम पांच बजे तक कमलनाथ सरकार का फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया था। इसके तहत दोपहर दो बजे फ्लोर टेस्ट कराने के लिए विधानसभा की कार्यसूची जारी की गई। लेकिन फ्लोर टेस्ट के लगभग एक घंटा पहले ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप दिया। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी की गई कार्यसूची के अनुसार सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू हुई। सदन में इस दौरान केवल भाजपा के विधायक उपस्थित हुए। सदन की कार्यवाही शुरु होने के बाद अध्यक्ष ने एजेंडा पढ़ते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर सदन की यह बैठक की जा रही है। उन्होंने कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फ्लोर टेस्ट के पहले ही त्यागपत्र दे दिया है इसलिए सदन में अब फ्लोर टेस्ट कराने की कोई जरुरत नहीं है। इसके बाद उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। कांग्रेस विधायक सदन की इस बैठक में उपस्थित नहीं हुए। मध्यप्रदेश कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के त्यागपत्र अध्यक्ष द्वारा स्वीकार करने के बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार अल्पमत में आ गई। प्रारंभ में अध्यक्ष ने छह विधायकों की इस्तीफे स्वीकार किए थे इसके बाद गुरुवार रात को शेष 16 विधायकों के इस्तीफे भी मंजूर कर लिए गए।

20 Mar, 20 04:55 PM

20 Mar, 20 03:46 PM

20 Mar, 20 01:33 PM

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कही ये बात

20 Mar, 20 12:44 PM

 

20 Mar, 20 12:43 PM

राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं कमलनाथ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। वहीं, वो अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने जा रहे हैं। 

20 Mar, 20 12:42 PM

कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी को 15 साल मिले थे। आज तक मुझे केवल 15 महीने मिले। ढाई महीने लोकसभा चुनाव और आचार संहिता में गुजरे। इन 15 महीनों मे राज्य का हर नागरिक गवाह है कि मैंने राज्य के लिए जन हितैषी कार्य किया। लेकिन बीजेपी को ये काम रास नहीं आए और उसने हमारे खिलाफ निरंतर काम किया।

20 Mar, 20 12:21 PM

कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी ने 22 विधायकों को लालच देकर कर्नाटक में बंधक बनाने का काम किया। इसकी सच्चाई देश की जनता देख रही है। करोड़ों रुपये खर्च करके यह खेल खेला गया।  

20 Mar, 20 12:20 PM

पहले दिन से ही बीजेपी ने षड्यंत्र किया। प्रदेश के साथ धोखा करने वाली बीजेपी को जनता माफ नहीं करेगी। 

20 Mar, 20 12:15 PM

कमलनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं...

 

20 Mar, 20 10:53 AM

कमलनाथ ने बुलाई विधायक दल की बैठक

 

20 Mar, 20 10:52 AM

कमलनाथ के इस्तीफे को लेकर बोले दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह से कांग्रेस से जब पूछा गया कि क्या मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ इस्तीफा दे रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि मुख्यमंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, इसके लिए प्रतीक्षा करें।

 

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया