कांग्रेस को बताया देश का लायक तो भाजपा को कहा नालायक संतान, सांसद दिग्विजय सिंह का विवादित बयान

By एस पी सिन्हा | Published: September 2, 2021 07:28 PM2021-09-02T19:28:52+5:302021-09-02T19:30:44+5:30

कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि दोनों सदनों में कांग्रेस पार्टी हमेशा राष्ट्रीय मुद्दे पर चर्चा कराना चाहती है, लेकिन भाजपा की सरकार को यह मंजूर नहीं है.

MP Digvijay Singh Controversial statement Congress deserves country and BJP worthless child | कांग्रेस को बताया देश का लायक तो भाजपा को कहा नालायक संतान, सांसद दिग्विजय सिंह का विवादित बयान

70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ, अगर कुछ नहीं हुआ तो आप बेच क्या रहे हैं? 

Highlightsकांग्रेस नेता ने कहा कि नीतीश आरएसएस-भाजपा के रंग में रंग गए हैं.जेपी-लोहिया के पाठ्यक्रम पुस्तकों से हटाए जाने का भी दिग्विजय ने विरोध किया.भाजपा उसे बेचने के लिए नेशनल मोनोटाइजिंग पाइप लाइन की घोषणा की.

पटनाः कांग्रेस महासचिव व सांसद दिग्विजय सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए कांग्रेस को लायक तो भाजपा को नालायक संतान बताया है. उन्होंने कहा कि मोदी-शाह की सरकार देश को बेचना चाहती है.

 

एनडीए सरकार ने सत्ता का केंद्रीयकरण कर रखा है. बिना उनकी मर्जी के कोई चर्चा दोनों सदन में नहीं हो सकती. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पत्रकारों से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि दोनों सदनों में कांग्रेस पार्टी हमेशा राष्ट्रीय मुद्दे पर चर्चा कराना चाहती है, लेकिन भाजपा की सरकार को यह मंजूर नहीं है.

उन्होंने कहा कि अगर संसद में इन मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी तो कहां होगी? इसलिए कांग्रेस ने तय किया है कि महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय संपदा के मुद्दे पर वह अलग-अलग प्रांतों में अपने लोगों को भेजेगी. बिहार के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि नीतीश आरएसएस-भाजपा के रंग में रंग गए हैं.

जेपी-लोहिया के पाठ्यक्रम पुस्तकों से हटाए जाने का भी दिग्विजय ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि 1947 से 2014 तक कांग्रेस ने बांध, रेलवे लाइन, ट्रेन, एयरपोर्ट जैसे जो भी पाब्लिक सर्विस के प्रोजेक्ट बनाए. अब भाजपा उसे बेचने के लिए नेशनल मोनोटाइजिंग पाइप लाइन की घोषणा की.

दिग्विजय ने कहा कि लायक बेटे और नालायक बेटे में यही फर्क होता है. उन्होंने कहा कि लायक बेटा वो होता है जो विरासत में मिली चीजों को जोड़ता है, जबकि नालायक बेटा उसे बेचकर घी पीता है. यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा में. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पीएम कहते हैं कि 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ, अगर कुछ नहीं हुआ तो आप बेच क्या रहे हैं? 

Web Title: MP Digvijay Singh Controversial statement Congress deserves country and BJP worthless child

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे