हैदराबाद में सीएम केसीआर के खिलाफ गरजे शिवराज, कहा- 'इतना डरा हुआ मुख्यमंत्री मैंने आज तक नहीं देखा...',

By रुस्तम राणा | Published: January 7, 2022 06:16 PM2022-01-07T18:16:41+5:302022-01-07T18:16:41+5:30

मध्य प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केसीआर को लेकर कहा, 'मैं समझता था के. चंद्रशेखर राव दमदार आदमी है परन्तु वे तो दुमदार निकले। इतना डरा हुआ मुख्यमंत्री मैंने आज तक नहीं देखा... ये इतना डरा हुआ है कि हमारे अध्यक्ष को जेल में डाल देता है, ये कायर आदमी करता है।'

MP cm shivraj singh warn kcr in hyderabad telangana over arrest bandi sanjay kumar | हैदराबाद में सीएम केसीआर के खिलाफ गरजे शिवराज, कहा- 'इतना डरा हुआ मुख्यमंत्री मैंने आज तक नहीं देखा...',

शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

Highlightsहैदराबाद में संजय कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ था बीजेपी का कार्यक्रमशिवराज ने संजय कुमार की गिरफ्तारी को बताया 'धर्मयुद्ध'

हैदराबाद:तेलंगाना में अपने प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी लगातार मुख्यमंत्री केसीआर पर हमलावर बनी हुई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर शब्दों के तीखे बाण चलाएं। शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचे मध्य प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केसीआर को लेकर कहा, 'मैं समझता था के. चंद्रशेखर राव दमदार आदमी है परन्तु वे तो दुमदार निकले। इतना डरा हुआ मुख्यमंत्री मैंने आज तक नहीं देखा... ये इतना डरा हुआ है कि हमारे अध्यक्ष को जेल में डाल देता है, ये कायर आदमी करता है।'

बता दें कि तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सीएम शिवराज सिंह ने भी शिरकत की। इस दौरान शिवराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि केसीआर हम बिरयानी नहीं हैं जो खा जाओ। सुन लो केसीआर, मैं शिवराज सिंह चौहान हूं। मैं बोल रहा हूं कि जब तक तुम्हारी सरकार गिराकर धूल में नहीं मिलाएंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे!

उन्होंने कहा, हमारी पार्टी वर्षों से अन्याय के खिलाफ लड़ रही है, केसीआर से भी लड़ेगी। केसीआर के सपनों में संजय कुमार आते हैं। हम संघर्ष का ऐलान करने आये हैं, धर्मयुद्ध शुरू हो गया है, संजय जी आप जैसे कार्यकर्ताओं पर हमें गर्व है।

आपको बता दें कि बीजेपी सांसद और तेलंगाना ईकाई के पार्टी प्रमुख बंदी संजय कुमार को बीते रविवार की रात कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सोमवार को कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की रिमांड भेजा है। संजय कुमार पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

बता दें कि कुमार ने राज्य सरकार की आदेश संख्या 317 के विरूद्ध रविवार को शाम नौ बजे से सोमवार को सुबह पांच बजे के बीच शहर स्थित अपने कार्यालय में ‘जागरण दीक्षा’कार्यक्रम की योजना बनायी थी जिसके बाद उन्हें रात में पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया। संजय यहां राज्य में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

Web Title: MP cm shivraj singh warn kcr in hyderabad telangana over arrest bandi sanjay kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे