लाइव न्यूज़ :

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म की MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की जमकर तारीफ, कहा ‘जेनोसाइड म्यूजियम’ बनाने के लिए देंगे राज्य में जमीन

By आजाद खान | Updated: March 26, 2022 07:59 IST

इस पर बोलते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "अगर हमें यहां ‘जेनोसाइड म्यूजियम’ बनाने की इजाजत दी गई तो यह पूरी दुनिया के लिए मानवता का प्रतीक बन जाएगा।"

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म की खूब तारीफ की है। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के सुझाव पर प्रदेश में ‘जेनोसाइड म्यूजियम’ बनाने की भी बात कही है। इसके लिए सीएम शिवराज चौहान जमीन और अन्य जरूरी मदद चीजें मुहैया कराएगे।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ‘द कश्मीर फाइल्स’ को विस्थापित कश्मीरी पंडितों के दर्द और पीड़ा को दर्शाने वाली फिल्म बताया है। उन्होंने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के सुझाव पर प्रदेश में ‘जेनोसाइड म्यूजियम’ यानी नरसंहार से जुड़ा संग्रहालय और कला केंद्र बनाया जाएगा। शिवराज ने अग्निहोत्री और भोपाल में बसे कश्मीरी पंडित समुदाय के कुछ सदस्यों के साथ यहां स्मार्ट सिटी पार्क में पौधे लगाए हैं। आपको बता दें कि आजकल देश भर में  ‘द कश्मीर फाइल्स’ की चर्चा है और इसे लेकर विवाद भी चल रहे हैं। 

‘‘जेनोसाइड म्यूजियम’’ के लिए जमीन देगी सरकार-शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘फिल्म के जरिये दुनिया को कश्मीर के विस्थापित पंडितों के दर्द और पीड़ा के बारे में पता चला। विवेक अग्निहोत्री ने सुझाव दिया है कि मध्य प्रदेश में एक ‘‘जेनोसाइड म्यूजियम’’ बनना चाहिए। हमारी सरकार इसके लिए जमीन और जरूरी मदद मुहैया कराएगी।’’ 

सीएम शिवराज ने फिल्म और निर्देशक की खूब तारीफ की

शिवराज ने 1990 में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा समुदाय को निशाना बनाने और घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के मुद्दे को उठाने के लिए अग्निहोत्री के साहस की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे कश्मीरी पंडित भाइयों और बहनों के दर्द को सामने लाने के लिए एक साहसिक कार्य है, जो दुनिया के सामने कभी नहीं आया। मैं विवेक अग्निहोत्री के साहस को सलाम करता हूं।’’ इससे पहले अग्निहोत्री ने यहां ‘जेनोसाइड म्यूजियम’ स्थापित करने की बात कही। 

जेनोसाइड म्यूजियम’ बनेगा पूरी दुनिया के लिए मानवता का प्रतीक- सीएम शिवराज सिंह चौहान

इस पर शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, ‘‘भारत मानवता का प्रतीक रहा है। हम मानवता की पहचान से ही विश्व गुरु बनेंगे। मध्य प्रदेश शांति प्रिय लोगों की भूमि है। अगर हमें यहां ‘जेनोसाइड म्यूजियम’ बनाने की इजाजत दी गई तो यह पूरी दुनिया के लिए मानवता का प्रतीक बन जाएगा।’’ आपको बता दें कि अग्निहोत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मनोरंजन कर से छूट देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि वह भोपाल के हैं, जबकि उनकी पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी इंदौर से हैं। 

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सMadhya Pradeshशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष