MP Board Results 2018: एमपी बोर्ड 10वीं/12वीं के छात्र दें ध्यान, रिजल्ट जारी होने के बाद जरूर करें ये काम

By धीरज पाल | Published: May 13, 2018 11:20 AM2018-05-13T11:20:21+5:302018-05-13T11:20:21+5:30

MP Board Results 2018: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन  (MPBSE) बोर्ड 1 दिन बाद मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। इसकी पुष्टि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 मई को ही कर दिया था। 14 मई यानी सोमावार को मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट MPBSE HSC Result / MPBSE HSSC Result जारी होंगे।

MP Board Results 2018 tips: MPBSE to declare class 10 and class 12 Exam results tomorrow at mpbse.nic.in | MP Board Results 2018: एमपी बोर्ड 10वीं/12वीं के छात्र दें ध्यान, रिजल्ट जारी होने के बाद जरूर करें ये काम

MP Board Results 2018

भोपाल, 13 मई: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन  (MPBSE) बोर्ड 1 दिन बाद मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। इसकी पुष्टि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 मई को ही कर दिया था। 14 मई यानी सोमावार को मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट MPBSE HSC Result / MPBSE HSSC Result जारी होंगे। ऐसे में छात्र अच्छे अंक पाने के लिए ईश्वर से कामनाएं कर रह हैं। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट Mpbse.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं। बता दें कि इस बार लोगों की नजर मध्य प्रदेश बोर्ड की पासिंग फिसदी पर रहेगी। साल 2017 में एमपी बोर्ड 10वीं में कुल 49.86 फीसदी छात्र पास हुए थे, वहीं 12वीं में 67.87 फीसदी छात्र पास हुए थे। इसी साल 2017 में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (MP 10th Result  / MP 12th Result) 12 मई को घोषित किए गए थे।   
   
रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 मई को सुबह 10.30 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा। एमपीबीएसई एचएससी टाइम टेबल 2018 के अनुसार, एमपी बोर्ड 10 वीं परीक्षा 5 मार्च 2018 से  शुरू हुई थी और 31 मार्च (शनिवार), 2018 को समाप्त हुई थी। 

इन स्टेप्स से चेक करें 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (MP Board 10th Result 2018 / MP Board 12th Result 2018)

- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (mpbse.nic.in) में लॉन इन कीजिए।
- कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट्स के लिए (MPBSE 10th HSC Result 2018 / MPBSE HSSC Result 2018) पर क्लिक कीजिए।
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि अंकित कीजिए।
- सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट MP 10th / 12th Result 2o18 Madhya Pradesh Board स्क्रीन के सामने आ जाएगा।
- इसे बाद आप MPBSE 10th HSC Result 2018 and MPBSE 12th HSSC Results 2018 सेव करके प्रिंट भी करा सकते हैं।

साइट न खूलने पर छात्र जरूर करें ये काम

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर ही रिजल्ट देखें। यदि साइट देर से खुल रही है तो थोड़ा इंतजार कर लें। क्योंकि रिजल्ट जारी होने के ठीक बाद ट्रैफिक इतनी तेज बढ़ जाती है कि सर्वर स्लो हो जाता है। 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में 

माध्यमिक शिक्षा मंडल या मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के स्कूली शिक्षा का एक मंडल है, जो राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली के नीति संबंधी, प्रशासनिक, संज्ञानात्मक और बौद्धिक दिशा को निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार है। यह मध्य प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा प्रणाली को विनियमित और निगरानी करता है। यह विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित और नियंत्रित करता है, जिसमें पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रमों का निर्धारण, परीक्षा आयोजित करना, महाविद्यालयों के साथ संबद्धता प्रदान करना आदि शामिल हैं।

English summary :
MP Board Results 2018: Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE) is likely to declare Madhya Pradesh Board class 10 also known as MP Board High School Certificate (HSC) Examination and Madhya Pradesh Board class 12 also known as MP High Secondary School Certificate (HSSC) Examination 2018 tomorrow at it's official website mpbse.nic.in. Here are some tips for the students, who appeared in the MP Board class 10/HSC and class 12/HSSC, what to do after the results are declared by MPBSE.


Web Title: MP Board Results 2018 tips: MPBSE to declare class 10 and class 12 Exam results tomorrow at mpbse.nic.in

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे