MP Board Result 2018: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं व 12वीं के नतीजे 14 मई हो सकते हैं जारी, mpbse.nic.in करें चेक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 5, 2018 02:51 PM2018-05-05T14:51:53+5:302018-05-05T15:00:09+5:30

MP Board Result 2018: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE)के 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। बोर्ड के दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरा हो चुका है। छात्र अपने रिजल्ट mpbse.nic.in  पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

MP Board Result 2018: MPBSE Class 10th Result MPBSE 12th Result Check on Mpbse.nic.in  | MP Board Result 2018: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं व 12वीं के नतीजे 14 मई हो सकते हैं जारी, mpbse.nic.in करें चेक

MP Board Result 2018

भोपाल, 5 अप्रैल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE)के 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा समाप्तएं हो चुकी है। बोर्ड के दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट (MPBSE Class 10th Result/MPBSE Class 12th Result) करीब-करीब पूरी हो चुकी है। ऐसे में छात्रों की नजर अब रिजल्ट पर टिकी हुई है। ताजा खबरों की मानें तो मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं व 12वीं के रिजल्ट (MPBSE Bhopal Results) 14 मई को घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रिजल्ट mpbse.nic.in  पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

इस साल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 10 वीं के लिए 5 मार्च से 31 मार्च तक हुई थी और मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा 1 मार्च से 3 अप्रैल तक हुई। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सूत्रों की मानें तो 10 वीं कक्षा के परिणाम मई के महीने में घोषित किए जाएंगे और 12 वीं परीक्षा 2018 के कला, विज्ञान और कॉमर्स के परिणाम भी मई महीने के अंत तक आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - PSEB 10th Class Results 2018: पंजाब बोर्ड 10वीं के नतीजे इस हफ्ते में, pseb.ac.in पर करें चेक 

इन स्टेप्स से देखें एमपी बोर्ड 10वीं/12वीं के रिजल्ट (  MPBSE HSC Result/MPBSE HSSC Result) 

- छात्र सबसे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड के ऑफिशियल mpbse.nic.in पर जाएं । 
- इसके बाद छात्रों 10वीं/12वीं कक्षाओं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
- छात्रों का रिजल्ट उनकी स्क्रीनशॉट पर दिखेगा। 
- छात्र अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें। और इसका प्रिंट आउट निकाल के रख लें। 

यह भी पढ़ें -  CGBSE Chhattisgarh Board Results 2018: 7 से 10 मई तक आ सकते हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, यहां करें चेक

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में 

माध्यमिक शिक्षा मंडल या मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,  भारत के मध्य प्रदेश राज्य के स्कूली शिक्षा का एक मंडल है, जो राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली के नीति संबंधी, प्रशासनिक, संज्ञानात्मक और बौद्धिक दिशा को निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार है। यह मध्य प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा प्रणाली को विनियमित और निगरानी करता है। यह विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित और नियंत्रित करता है, जिसमें पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रमों का निर्धारण, परीक्षा आयोजित करना, महाविद्यालयों के साथ संबद्धता प्रदान करना आदि शामिल हैं। 

English summary :
MPBSE HSC/HSSC Result 2018: MPBSE Board 10th/HSC and 12th/ HSSC results likely to be declared in 14th may 2018. Students can check their MP X/XII Result mpbse.nic.in. in and plan for their future.


Web Title: MP Board Result 2018: MPBSE Class 10th Result MPBSE 12th Result Check on Mpbse.nic.in 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे