लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: कमलनाथ के करीबियों के ठिकानों पर आयकर के छापे आज भी जारी, रात भर चलती रही दस्तावेजों की जांच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2019 07:52 IST

आयकर विभाग के करीब 200 अधिकारियों की टीम ने रविवार तड़के 3 बजे इन परिसरों पर छापेमारी शुरू की थी।

Open in App

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी अब भी जारी है। आयकर विभाग ने सोमवार तड़के भई कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़ के करीबी अश्विनी शर्मा के घर पर तलाशी अभियान जारी रखा। रिपोर्ट्स के अनुसार रात भार इन ठिकानों पर दस्तावेजों की भी जांच चलती रही। इससे पहले कमलनाथ से जुड़े लोगों के दिल्ली और मध्यप्रदेश स्थित 50 ठिकानों पर रविवार सुबह आयकर विभाग ने छापे मारे, जिससे खलबली मच गई। 

अधिकारियों ने बताया कि आयकर अधिकारियों ने इंदौर, भोपाल और दिल्ली (ग्रीन पार्क) में छापेमारी की। जिन लोगों पर छापेमारी की गई उनमें कमलनाथ के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) प्रवीण कक्कड़, पूर्व सलाहकार राजेंद्र मिगलानी और उनके रिश्तेदार से जुड़ी कंपनी मोजर बेयर तथा उनके भांजे रातुल पुरी की कंपनी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी लोकसभा चुनाव के आलोक में संदिग्ध हवाला धन की आवाजाही और कर चोरी के मामले में की गई है। 

दिल्ली से पहुंची आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने इंदौर में कक्कड़ के विजय नगर क्षेत्र स्थित आवास और उनसे जुड़े अन्य परिसरों पर छापोमरी की। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी में जब्त दस्तावेजों की जांच जारी है। सूत्रों ने कहा कि कोलकाता के कारोबारी पारसलाल लोढ़ा के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। आयकर विभाग के करीब 200 अधिकारियों की टीम ने रविवार तड़के 3 बजे इन परिसरों पर छापेमारी शुरू की। सूत्रों के मुताबिक छापों में संदिग्ध निवेश के दस्तावेजों के साथ ही बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने की भी खबरें हैं।

कौन हैं प्रवीण कक्कड़? 

मध्यप्रदेश पुलिस के पूर्व अधिकारी प्रवीण कक्कड़ को राज्य में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद कमलनाथ का ओएसडी नियुक्त किया गया था। इससे पहले संप्रग सरकार के समय वह पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के ओएसडी थे। कक्कड़ का परिवार हॉस्पिटैलिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों के कारोबार से जुड़ा है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही कक्कड़ और मिगलानी ने इस्तीफा दे दिया था। 

राजनीतिक पारा गर्माया 

छापेमारी की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक पारा गर्मा गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, ''जिस तरह छापे मारे गए, उससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद अफसरों को कठपुतली की तरह कांग्रेस के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है।' 

मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया, 'भाजपा सरकार राजनीतिक रंजिश के चलते पूरे देश में विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही है।' 

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, 'मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सचिव के घर से आयकर विभाग के छापे में करोड़ों रुपए की काली कमाई बरामद हुई। इससे एक बात साफ हो गई कि जो चोर है, उसे ही चौकीदार से शिकायत है।' 

सीआरपीएफ की भी ली गई मदद 

आयकर विभाग की छापामारी के दौरान आमतौर पर स्थानीय पुलिस की मदद ली जाती है, लेकिन इंदौर में आज मारे गए छापों के दौरान सीआरपीएफ के हथियारबंद जवानों की भी तैनाती देखी गई। सूत्रों के मुताबिक, प्रवीण कक्कड़ के इंदौर स्थित घर पर छापेमारी के दौरान कक्कड़ के घर के बाहर सीआरपीएफ का बंदूकधारी जवान पहरा देता नजर आया। पुलिस की स्थानीय टुकड़ी को कक्कड़ के घर से करीब 200 मीटर दूर तैनात देखा गया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष