लाइव न्यूज़ :

मप्र : 22 घंटे से 40 फ‌ीट गहरे बोरवेल में तड़प रहा है 4 साल का बच्चा

By IANS | Updated: March 11, 2018 13:31 IST

मध्य प्रदेश के देवास जिले के उमरिया गांव में खुले पड़े बोरवेल के गढ्ढे में गिरे चार वर्षीय मासूम रोशन को बचाने की जंग जारी है।

Open in App

देवास, 9 मार्च: मध्य प्रदेश के देवास जिले के उमरिया गांव में खुले पड़े बोरवेल के गढ्ढे में गिरे चार वर्षीय मासूम रोशन को बचाने की जंग जारी है। राहत और बचाव कार्य बीते 22 घंटों से जारी है। बच्चा हरकत कर रहा है इसलिए हर कोई उसके सुरक्षित निकलने की आस लगाए हुए है। 

प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, खातेगांव क्षेत्र के उमरिया गांव में शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे जब रोशन के माता-पिता भीकम सिंह कोरकूव रेखा खेत पर मजदूरी कर रहे थे तभी रोशन खेलते हुए नजदीकी खेत में खुले पड़े बोरवेल के गढ्ढे में जा गिरा। रोशन लगभग 33 फुट नीचे फंसा हुआ है। बच्चे के गढ्ढे में गिरने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और प्रशासन को खबर दी गई।

जिलाधिकारी आशीष सिंह के मुताबिक, रोशन को सुरक्षित निकालने के लिए समानांतर गढ्ढा खोदा जा रहा है। राहत और बचाव कार्य में सेना और एसडीआरएफ का दल भी लगा हुआ है। बच्चा हरकत कर रहा है, उसे ऑक्सीजन दी जा रही है और पानी और दूध भी दिया जा रहा है, जिसे वह ले रहा है। कैमरे से उस पर नजर रखी जा रही है। उम्मीद है कि उसे सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। मौके पर चिकित्सक और एंबुलेंस भी मौजूद है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब